बेली का वनडे में करियर अच्छा रहा लेकिन टेस्ट में उनके नाम भी ये खास रिकॉर्ड है। बेली के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में 28 रन बनाने का रिकॉर्ड है। बेली ने ये रन साल 2013-14 में इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के खिलाफ बनाए थे। बेली ने पहली गेंद पर चौका, दूसरी गेंद पर छक्का, तीसरी गेंद पर दो रन, चौथी गेंद पर 4 रन और पांचवीं और छठी गेंद पर छक्का जड़ा था। बेली ने इस ओवर में एंडरसन की हालत खराब कर दी थी।