इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच की पहली पारी में ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ शतक जड़ा। पंत ने सिर्फ 111 गेंदों पर 144 रन ठोक दिए। पंत ने ये शतक तब बनाया जब टीम इंडिया के पांच विकेट 100 रन के अंदर गिर गए थे। पंत ने इसके बाद टीम इंडिया की वापसी करा दी। पिछले कुछ समय से टी-20 और वनडे में पंत का फॉर्म अच्छा नहीं था लेकिन टेस्ट में एक बार फिर वो नंबर वन साबित हुए। खैर अब दो विकेटकीपर बल्लेबाज ऐसे है जिनकी वापसी शायद नहीं हो पाएगी। पंत ने शतक लगाकर इन दोनों खिलाड़ियों का रास्ता बंद कर दिया है।