टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन ऋषभ पंत ने शतक जड़ दिया। ये शतक पंत के बल्ले से तब आया जब टीम इंडिया की हालत बहुत खराब थी। पंत ने सिर्फ 89 गेंदों में अपना 5वां शतक जड़ा। पंत ने एक बार फिर दिखा दिया कि वो विदेशी पिचों पर अपना जलवा कायम रख सकते हैं।