विराट कोहली ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनका सामना करने में दुनिया के सारे गेंदबाज घबराते हैं, लेकिन जंपा उन्हें महज सात पारियों में चार बार आउट कर चुके हैं। इनकी प्रतिद्वंद्विता पुरानी नहीं है। सिर्फ एक साल के भीतर उन्होंने चारों बार कोहली को आउट किया है। आज का विकेट लेते ही उन्होंने विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले स्पिनरों में अपना नाम शुमार करा लिया। उनके अलावा इंग्लैंड के ग्रीम स्वाम और श्रीलंका के सूरज रणदीव ने भी कोहली को 4-4 बार आउट किया है।