8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साढ़े तीन साल बाद ब्रावो की विंडीज टी-20 टीम में वापसी, हाल ही में की है संन्यास से वापसी

ड्वेन ब्रावो ने अपना आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2016 सितंबर में पाकिस्‍तान के खिलाफ यूएई में खेला था। 2019 में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 13 Jan 2020, 11:37 AM IST

Dwayne Bravo

Dwayne Bravo

किंगस्टन : विंडीज क्रिकेट बोर्ड से नाराज होकर विंडीज के दिग्गज आलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने संन्यास ले लिया था। लेकिन बोर्ड में बदलाव के साथ उनके संबंध विंडीज बोर्ड के साथ ठीक हो चुके हैं। इसके बाद उन्होंने संन्यास तोड़ दिया था। अब वह करीब साढ़े तीन साल बाद फिर अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। चयन समिति ने आयरलैंड के खिलाफ होने वाले तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह दी है।

2019 में लिया था संन्यास

ड्वेन ब्रावो ने अपना आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2016 सितंबर में पाकिस्‍तान के खिलाफ यूएई में खेला था। इसके बाद बोर्ड के साथ लगातार चले टकराव के कारण 2019 में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया था। हालांकि बोर्ड में बदलाव होने के बाद पिछले साल ही दिसंबर में उन्होंने संन्यास वापस ले लिया था और अक्टूबर-नवंबर में ऑस्‍ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्‍व कप में खेलने की इच्छा जताई थी।

महिला टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा, हरमनप्रीत को मिली कप्तानी

काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं ब्रावो

2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले 36 साल के ड्वेन ब्रावो को टी-20 क्रिकेट का काफी अनुभव है। वह इस फॉर्मेट में कप्तान कीरोन पोलार्ड के बाद सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। ड्वेन ब्रावो ने अब तक खेले 66 टी-20 अंतरराष्‍ट्रीय मैचों में 24 की औसत से 1,142 रन बनाए हैं और 52 विकेट लिए हैं।

डेथ ओवर्स के खतरनाक गेंदबाज

विंडीज क्रिकेट के मुख्‍य चयनकर्ता रोजर हार्पर ने कहा कि ड्वेन ब्रावो को टीम में विंडीज की डेथ ओवर्स की गेंदबाजी सुधारने के लिए टीम में शामिल किया गया है। हमारी टीम को इस दिशा में सुधार की काफी आवश्यकता है और ब्रावो का रिकॉर्ड इस बात की गवाही देता है कि वह डेथ ओवर्स में कितने खतरनाक हैं। वह अन्‍य गेंदबाजों के लिए भी डेथ ओवर्स में एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे।

धोनी को अब तक खलता है विश्व कप सेमीफाइनल में रन आउट होना, वही सोचते रहते हैं

वेस्टइंडीज की टीम : किरोन पोलार्ड (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, शेल्डन कॉटरेल, ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, एविन लुईस, खारी पियरे, निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, लेंडल सिमंस, हेडेन वॉल्श और केसरिक विलियमस।