NZ-A vs IND-A: न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत-ए ने 5 विकेट पर 464 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी। वहीं न्यूजीलैंड-ए ने दूसरे दिन का खेल खेल समाप्त होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए थे। क्रीज पर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और जैक गिब्सन डटे हुए थे। न्यूजीलैंड-ए की टीम अभी भी भारत-ए से 428 रन पीछे है।