8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका, चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर

बांग्लादेश को दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है। टखने की चोट के कारण सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 8 Nov 2026, 10:58 AM IST

Shadman Islam Latest

बांग्लादेश के क्रिकेटर शादमान इस्लाम। (Photo- IANS)

Shadman Islam: बांग्लादेश क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम टखने की चोट के कारण आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सिलहट में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन चोट लगी थी।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, सिलेक्शन कमेटी के एक सदस्य ने बताया, 'वह दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, उन्हें टखने में टियर (मांसपेशियों या लिगामेंट में खिंचाव/फटना) हुआ है, जबकि फ्रैक्चर होने की भी आशंका है।' रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सिलहट में जारी दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश एक खिलाड़ी कम होने के साथ बल्लेबाजी करेगा।

महफिजुल इस्लाम रॉबिन का चुना जाना तय

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, शानदार फॉर्म में चल रहे ओपनर महफिजुल इस्लाम रॉबिन को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम में चुना जाना लगभग तय है। वे फिलहाल सिलहट में ही टेस्ट टीम के साथ मौजूद हैं। वे राष्ट्रीय कोचों के साथ नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे है, ताकि वह आगामी दौरे की तैयारी कर सकें।

शादमान इस्लाम को कैसे लगी थी चोट?

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान बांग्लादेश के ओपनर शादमान इस्लाम चोटिल हो गए थे। वे उस वक्त चोटिल हो गए जब वे स्लिप में फील्डिंग करते समय गेंद का पीछा करते हुए दौड़ लगाई। गेंद को उठाने की कोशिश में उनका पैर फिसल गया। इसके बाद उनका टखना मुड़ गया। टखना मुड़ने के बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था।

खबर अपडेट हो रही है..