यह पहली बार नहीं है, जब महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के दौरान रन आउट हुए हैं। वह 2015 के सेमीफाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन आउट हो गए थे। लेकिन 2019 के विश्व कप सेमीफाइनल में रन आउट होना इसलिए भी खलता है, क्योंकि यह धोनी का आखिरी विश्व कप हो सकता है और अगर वह क्रीज पर बने रहते तो टीम इंडिया यह मैच जीत सकती थी।