दोनों ओपनर जोड़ी की पारी देखकर आईसीसी ने ट्वीट कर पूछा कि टी-20 विश्व कप में भारत की कौन-सी जोड़ी ओपन करेगी। शिखर धवन और रोहित शर्मा, या फिर रोहित तथा केएल राहुल अथवा शिखर एवं राहुल। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज से रोहित शर्मा को आराम दिया गया था तो वहीं शिखर धवन ने चोट से उबर कर टीम इंडिया में वापसी की थी। शिखर के न रहने पर रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल ने टीम इंडिया को अच्छा स्टार्ट दिलाया था तो वहीं अब धवन और राहुल ने भी साथ में अच्छी पारी खेली है। वैसे लंबे समय से टी-20 में शिखर और रोहित ओपन करते आ रहे हैं। चोट से वापसी कर रहे शिखर धवन इंदौर मैच में अच्छा नहीं खेल सके थे, लेकिन दूसरे मैच में ही वह फॉर्म में लौट आए।