2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहित शर्मा बने टेस्ट टीम के नए कप्तान, विराट कोहली हुए टीम से बाहर

BCCI ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज और टेस्ट टीम का ऐलान करते हुए इस बात की घोषणा की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 19 Feb 2022, 4:50 PM IST

Virat Kohli dropped Rohit Sharma Test captain of Indian team

Rohit Sharma and Virat Kohli

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के फैंस के लिए खुशखबरी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वाइट बॉल के कैप्टन रोहित शर्मा को अब भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान भी नियुक्त कर दिया है। श्रीलंका सीरीज के लिए टीम का ऐलान करते वक्त चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने इस बात की घोषणा की है। मालूम हो कि भारत के साउथ अफ्रीका दौरे के वक्त विराट कोहली टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान थे लेकिन जैसे ही टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से सीरीज हारी थी वैसे ही विराट कोहली ने वनडे और टी-20 के बाद टेस्ट क्रिकेट की कप्तान से भी इस्तीफा दे दिया था। विराट कोहली के इस्तीफा देने के बाद लगभग ये बात तय हो गई थी कि रोहित शर्मा ही टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान बनेंगे और अब इस खबर पर मुहर भी लग गई है।

वहीं श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत बाहर हो गए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया गया है। वहीं इन दोनों के अलावा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को तीनों फॉर्मट में आराम दिया गया है। रविंद्र जडेजा की लंबे टाइम बाद टीम में वापसी हुई वहीं जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन (फिटनेस पर निर्भर), रविंद्र जडेजा, जयंत यादव, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सौरभ कुमार।
यह भी पढ़ें: इस इंडियन क्रिकेटर से शादी करना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा


श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अवेश खान।
यह भी पढ़ें: शाहिद अफरीदी के लिए इस भारतीय एक्ट्रेस ने कर दीं हदें पार