क्रिकेट

अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचे यशस्वी, शिखर पर हैं धवन

U19 WC में शिखर धवन का रिकॉर्ड कायम है। अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2004 के अंडर 19 विश्व कप में कुल 505 रन बनाए थे।

Feb 09, 2020 / 06:33 pm

Mazkoor

Yashasvi Jaiswal

नई दिल्ली : अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2020 (U19 World cup 2020) के फाइनल मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह ध्वस्त हो गई। सिर्फ यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ऐसे बल्लेबाज रहे, जो विकेट पर टिक सके। उन्होंने 121 गेंदों पर 88 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपने इस टूर्नामेंट में 400 रन भी पूरे किए। इस पारी से पहले इस टूर्नामेंट में उनके 312 रन थे। वह अंडर-19 विश्व कप में दूसरे ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जो 400 के आंकड़े तक पहुंच सके हैं। उनसे ज्यादा इस टूर्नामेंट में सिर्फ शिखर धवन ही रन बना सके हैं।

सीरीज हारने के बाद कोहली का चौंकाने वाला बयान, टीम के प्रदर्शन से हैं प्रभावित

दूसरे स्थान पर पहुंचे

सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल ने अपनी इस पारी की बदौलत चार बल्लेबाजों को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए। इस क्रम में उन्होंने चेतेश्वर पुजारा, शुभमान गिल, सरफराज खान और रवनीत सिंह रिक्की को पीछे छोड़ा। पह बस शिखर धवन को पीछे छोड़ने से चूक गए। शिखर धवन 2004 में भारत की अंडर 19 टीम की तरफ से विश्व कप में कुल 505 रन बनाए थे।

रविंद्र जडेजा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव को पीछे छोड़ा

इन्हें चार बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

यशस्वी जायसवाल विश्व कप में अपने 400 रन पूरे करने के साथ ही इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने शुभमान गिल को दूसरे से तीसरे स्थान पर धकेला। गिल ने 2018 में 372 रन बनाए थे, जबकि अब तीसरे से चौथे स्थान पर सरफराज खान पहुंच गए हैं। उन्होंने 2016 में 355 रन बनाए थे। वहीं टीम इंडिया के दीवार चेतेश्वर पुजारा पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 2006 में इस टूर्नामेंट में 349 रन बनाए थे, जबकि छठे स्थान पर अब रवनीत सिंह रिक्की काबिज हैं। रिक्की ने 2000 में 340 रन बनाए थे।

Home / Sports / Cricket News / अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचे यशस्वी, शिखर पर हैं धवन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.