8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रविंद्र जडेजा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव को पीछे छोड़ा

Ravindra jadeja ने अपनी मेहनतकश पारी की बदौलत टीम इंडिया को जीत की देहरी तक पहुंचा दिया था, लेकिन जीत दिलाने में नाकाम रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 8 Feb 2020, 4:36 PM IST

Ravindra jadeja

Ravindra jadeja

ऑकलैंड : तीन एकदिवसीय मैच की सीरीज में लगातार दूसरे मैच में भारत को मात देकर न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त ले ली है। इस मैच में कीवी टीम ने भारत को 22 रनों से मात दी। भारत के लिए निराशा भरा यह मैच में व्यक्तिगत उपलब्धि के लिहाज से रविंद्र जडेजा (Ravindra jadeja) के लिए अच्छा रहा। उन्होंने इस मैच में एमएस धोनी (MS Dhoni) और कपिल देव (Kapil Dev)को पछाड़कर अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कायम किया।

गांगुली गए इग्लैंड दौरे पर, ईसीबी और सीए के साथ हो सकती है 4 देशों की सीरीज पर चर्चा

सातवें स्थान पर उतरकर बनाए सबसे ज्यादा अर्धशतक

इस मैच में रविंद्र जडेजा ने 55 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। इसकी बदौलत उन्होंने आखिरी क्षणों में भारत को मैच में बनाए रखा। भारत की आशा उनके आउट होने के साथ ही समाप्त हुई। वह भारत की ओर से आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे। रविंद्र जडेजा ने अपनी इस पारी में दो चौके और एक सिक्स लगाया। यह पारी इस विस्फोटक बल्लेबाज ने विषम परिस्थितियों में अपने स्वभाव के विपरीत यह पारी खेली। चौकों-छक्कों के बजाय अपनी पूरी पारी को उन्होंने सिंगल्स पर केंद्रित रखा।

इंग्लैंड के आलराउंडर लियाम प्लंकेट खेल सकते हैं अमरीका से क्रिकेट, चल रही है बातचीत

धोनी और कपिल को पछाड़ा

जडेजा ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दौरान दो पूर्व लीजेंड भारतीय क्रिकेटर कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा। यह जडेजा की सातवें क्रम पर उतरकर खेला गया सातवां अर्धशतक था। इससे पहले वह इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए छह अर्धशतक लगाकर कपिल और महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी पर थे, लेकिन इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेलते ही वह इन दोनों से आगे निकल गए और पहले स्थान पर पहुंच गए। अब उनके आगे इस क्रम पर बल्लेबाजी कर अर्धशतक लगाने वाला कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं है।