गांगुली ने पहले ही इस बात की घोषणा की थी कि बीसीसीआई हर साल चार राष्ट्रों की सीरीज आयोजित कराने पर विचार कर रही है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत के अलावा कोई अन्य शीर्ष देश शामिल हो। बीसीसीआई के अधिकारियों ने ईसीबी और सीए के अधिकारियों से इस बारे में बात भी की थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन रॉबर्ट्स ने इस पर सकारात्मक रुख दिखाया था। उन्होंने गांगुली के विचार की सराहना करते हुए कहा था कि उन्हें लगता है है कि सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद यह एक नया विचार है। अब इस बैठक की सफलता से ही यह तय होगा कि चीजों आगे किस तरह बढ़ती हैं।