मैच के बाद कप्तान कोहली ने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर हमसे मैच छीन लिया। उन्होंने कहा कि जब हमने गेंदबाजी की शुरुआत की थी, तब हमें लगा कि जीत के लिए 348 रन का लक्ष्य पर्याप्त है। कोहली ने कहा कि उन्हें लगता है कि लाथम के खेल ने हमसे ये मैच छीन लिया। मध्य ओवरों में लाथम और टेलर जिस तरह खेल रहे थे, उन्हें रोकना मुश्किल था। बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 347 रन का विशाल स्कोर बनाया था। न्यूजीलैंड ने इसे बौना बनाकर 11 गेंद पहले ही 48.1 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।