8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाक रिकॉर्ड : शिवम दुबे ने एक ओवर में 34 रन देकर बने सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज

Shivam Dube की इतनी खराब गेंदबाजी के बावजूद टीम इंडिया ने यह मैच सात रनों से जीतकर सीरीज पर 5-0 से कब्जा जमाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 2 Feb 2020, 6:13 PM IST

Shivam Dube

Shivam Dube

माउंट माउंगानुई : न्यूजीलैंड (New Zealand cricket Team) के खिलाफ सीरीज के पांचवें और अंतिम ओवर में टीम इंडिया (Team India) ने मेजबाज टीम को सात रन से हराकर सीरीज पर 5-0 से कब्जा कर लिया, लेकिन तेज गेंदबाज शिवम दुबे (Shivam Dube) ने इस दौरान इतनी खराब गेंदबाजी की कि एक समय लगा कि मैच भारत के हाथ से निकल गया है। उन्होंने एक ही ओवर में 34 रन लुटा डाले। उनके इस इस ओवर में 4 छक्के और 2 चौके पड़े।

पारी के 10वें ओवर में कीवी बल्लेबाजों ने की बेरहमी से पिटाई

रोहित शर्मा की जगह इस मैच में गेंदबाजी के दौरान कप्तानी संभाल रहे केएल राहुल ने पारी का 10वां ओवर शिवम दुबे को थमाया। ऐसा लगा जैसे टिम सीफर्ट उन्हीं का इंतजार कर रहे थे। वह भूखे शेर की मानिंद शिवम दुबे की गेंदों पर टूट पड़े और रॉस टेलर के साथ मिलकर इस ओवर में देखते-देखते 34 रन कूट डाले।

उमेश यादव बोले, कोच शास्त्री और कप्तान कोहली के कारण बनें विश्व में सर्वश्रेष्ठ

ऐसा रहा ओवर

पहली गेंद : शिवम दुबे की पहली गेंद को टिम सिफर्ट ने मिडविकेट बाउंड्री के ऊपर से छह रनों के लिए भेज दिया।

दूसरी गेंद : शिवम दुबे की दूसरी गेंद को उन्होंने स्क्वायर लेग पर पुल कर क्षेत्ररक्षक के ऊपर से छह रनों के लिए बाहर भेज दिया। वहां खड़े वॉशिंगटन सुंदर ने हालांकि इस गेंद पर हाथ लगाया जरूर, लेकिन वह इसे रोकने में कामयाब नहीं हो सके।

तीसरी गेंद : शिवम दुबे की तीसरी गेंद पर सीफर्ट ने पैडल स्वीप किया और गेंद चार रनों के लिए सीमा रेखा पार कर गई।

चौथी गेंद : शिवम दुबे ने ऑफ साइड के बाहर गेंद फेंकी। इस पर सीफर्ट ने एक रन लिया। अब सामने रॉस टेलर थे।

पांचवीं गेंद : शिवम दुबे की पांचवीं गेंद नो बॉल थी। इस गेंद को रॉस टेलर ने डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री के पार चार रनों के लिए भेज दिया।

पांचवीं गेंद (फ्री हिट) : पिछली गेंद नो बॉल फेंकने कारण शिवम दुबे को पांचवीं गेंद फिर फेंकनी पड़ी। यह गेंद फ्री हिट थी। इस गेंद को रॉस टेलर ने छह रनों के लिए भेज दिया।

छठी गेंद : शिवम दुबे की आखिरी गेंद को भी रॉस टेलर ने छह रनों के लिए बाउंड्री के बाहर भेज दिया। इस तरह कीवी टीम ने नो बॉल को जोड़कर इस ओवर में 14 रन बटोरे।

डालमिया के बेटे का सीएबी अध्यक्ष बनना तय, गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद से है खाली

बने सबसे महंगे टी-20 गेंदबाज

एक ओवर में 34 रन लुटाने के साथ ही शिवम दुबे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की तरफ से एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए और विश्व की बात करें तो दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज। उनसे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड स्टुअर्ट बिन्नी के नाम था। उन्होंने 2016 में टी-20 विश्व कप के दौरान विंडीज के खिलाफ 32 रन लुटाए थे। बिन्नी के अलावा टी-20 क्रिकेट में अफगानिस्तान के ईजातुल्ला दौलतजई, दक्षिण अफ्रीका के वेन पर्नेल और जिम्बाब्वे के मैक्स ओ दाऊद भी 32 रन लुटाकर विश्व के सबसे महंगे गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। वहीं टी-20 क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के क्रिस ब्रॉड के नाम है। उन्होंने 2007 विश्व कप में भारत के खिलाफ 36 रन लुटाए थे। यह वही ओवर है, जिसमें युवराज सिंह ने छह छक्के लगाए थे।