उमेश यादव ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि वह इस तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि चारों तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और वह 140 किलोमीटर से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। सभी के भीतर किसी भी स्थिति में बेहतर प्रदर्शन करने की काबिलियत है। यही चीज हमें दूसरे देश के तेज गेंदबाजी आक्रमण से अलग बनाती है। बुमराह, शमी, इशांत और वह सभी एक-दूसरे कंपनी को इंज्वाय करते हैं। हम तालमेल बैठाकर गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी हालात या स्थिति हो, हम प्रदर्शन करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि जब भी देश का प्रतिनिधित्व करने मैदान पर उतरें तो सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी आक्रमण के तमगे को बनाए रखें।