8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुपर ओवर में टीम इंडिया को जिताने पर रोहित बोले, कुछ समझ में नहीं आ रहा था

Rohit Sharma ने कई निजी उपलब्धियां भी हासिल की। उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे किए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 30 Jan 2020, 11:27 AM IST

Rohit Sharma

Rohit Sharma

हैमिल्टन : टीम इंडिया (Team India) ने बुधवार को सेडॉन पार्क में खेले गए तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को बेहद रोमांचक मुकाबले में मात दी। यह मैच सुपर ओवर तक गया और सुपर ओवर में आखिरी दो गेंदों पर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने लगातार दो गेंदों पर दो सिक्स लगाकर कीवी टीम को मात दी। वह भी तब जब आखिरी दो गेंदों पर भारत को जीत के लिए 10 रन बनाने थे। यकीनन यह काफी मुश्किल था, लेकिन रोहित ने इसे कर दिखाया।

भारतीय बल्लेबाजी के दौरान भी बनाया था विस्फोटक शतक

इससे पहले टीम इंडिया जब टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी तो उन्होंने 40 गेंदों पर 65 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। इस वजह से सभी भारत की इस जीत का श्रेय रोहित शर्मा को दे रहे हैं। मैच के बाद इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रोहित ने कहा कि वह पहली बार सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे थे। वह समझ नहीं पा रहे थे कि कैसे बल्लेबाजी करें। पहली गेंद से प्रहार करें या सिंगल लें। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेने के बाद उन्होंने कहा कि सच में उन्हें नहीं पता था कि ऐसे मौके पर क्या करना चाहिए। पहली गेंद से ही बड़ा शॉट लेना है या एक रन निकालना है।

गैटिंग ने कहा, प्रशासक नहीं खेलते है क्रिकेट, पांच दिन का टेस्ट है खास

आउट होने पर जाहिर की निराशा

रोहित शर्मा ने इस दौरान टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान अपने आउट होने पर भी निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह जिस तरह से आउट हुए उससे थोड़े निराश हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह अच्छा प्रदर्शन था, लेकिन वह लंबा खेलना चाहते थे। उन्होंने कहा कि हम जानते थे कि अगर हम यह मैच जीत गए तो सीरीज जीत जाएंगे।

सबसे तेज 10,000 रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी

इस मैच के दौरान रोहित शर्मा ने कई निजी उपलब्धियां भी हासिल की। उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे किए। इस मुकाम पर सबसे तेजी से पहुंचने वाले वह दुनिया के दूसरे खिलाड़ी भी बने। उन्होंने 219 पारियों में यह कारनामा किया, जबकि सबसे तेजी से इस उपलब्धि तक पहुंचने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज 214 पारियों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे कर लिए थे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित के 10 हजार रन पूरे, दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज

50 से ज्यादा की सबसे अधिक पारी खेलने वाले भी बने

रोहित शर्मा का यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20वां अर्धशतक था। इसके अलावा वह चार शतक भी लगा चुके हैं। यानी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 या इससे अधिक का स्कोर वह अब तक कुल 24 बार कर चुके हैं। इस अर्धशतक के साथ ही वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 50 या इससे अधिक की पारी खेलने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए। उनके अलावा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ही सिर्फ ऐसे बल्लेबाज हैं, जो 24 बार 50 या इससे अधिक रन की पारी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल सके हैं।