माइक गैटिंग इन दिनों भारत दौरे पर है। उन्होंने मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोटर्स सेंटर में तेंदुलकर मिडिलसेक्स ग्लोबल अकादमी के लॉन्च के मौके पर पांच दिनी टेस्ट मैच के समर्थन अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि टेस्ट मैच खास है। वह इस बात को लगातार कह रहे हैं। प्रशासक पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वह कभी मैच नहीं खेलते। और उन्हें यह लगता है कि कार्यक्रम में परेशानी है। इसलिए वह नहीं समझ सकते कि टेस्ट क्रिकेट कितना खास है। यह दुखद है। उन्होंने आगे कहा कि इसलिए बेहतर होगा कि इस बारे में बात की जाए, ताकि लोग दोनों तरफ की कहानी समझ सकें।