हैमिल्टन : भारतीय टीम (Team India) के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हैमिल्टन के सेडेन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में तूफानी अर्धशतक लगाया। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी कायम किया। बतौर सलामी बल्लेबाज उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे किए।