प्लंकेट अब अगर अपनी राष्ट्रीय टीम इंग्लैंड के लिए एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलते तो वह 14 जुलाई 2022 को अमरीका से खेलने के अधिकारी हो जाएंगे, क्योंकि आईसीसी के नियमों के अनुसार, कोई भी खिलाड़ी एक देश को छोड़कर दूसरे देश से तब तक नहीं खेल सकता है, जब तक की पिछले देश से खेले हुए तीन साल न हो। इस लिहाज से लियाम प्लंकेट 14 जुलाई 2022 को ही अमरीका से खेलने के अधिकारी होंगे, क्योंकि इंग्लैंड के लिए वह विश्व कप के फाइनल में खेलने के लिए 14 जुलाई 2019 में उतरे थे। आईसीसी ने 2018 अक्टूबर में ही यह नियम अपडेट किया है।