23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले CSK को झटका, तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां का निधन, टीम छोड़कर घर वापस लौटे

MI vs CSK: चेन्नई के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां प्रेम देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच से पहले निधन हो गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 23, 2026

MI vs CSK

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को मुंबई के खिलाफ मैच से पहले बड़ा झटका लगा है (फोटो सोर्स: IANS)

Mukesh Choudhary Mother Passes Away: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 33वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा भावनात्मक झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां का निधन हो गया है और वे इस मुक़ाबले से बाहर हो गए हैं।

लंबे समय से बीमार थीं मुकेश की मां

मुकेश चौधरी की मां प्रेम देवी लंबे समय से बीमार थीं। पिछले एक साल से उनका मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा था। चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए इस दुखद खबर की जानकारी दी। CSK ने लिखा, " सीएसके परिवार मुकेश चौधरी की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है। इस अत्यंत कठिन समय में हम मुकेश और उनके पूरे परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में शामिल रखते हैं।”

मुकेश ने खुद अपनी मां के चिता को दी अग्नि

मुकेश चौधरी अपनी मां के निधन की खबर मिलते ही टीम कैंप छोड़कर भीलवाड़ा रवाना हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मां का अंतिम संस्कार उनके ननिहाल ‘गढ़वालों का खेड़ा’ में किया गया, जहां मुकेश ने चिता को अग्नि दी। इस दुखद मौके पर उनके भाई डॉ. राजेश चौधरी भी मौजूद रहे। डॉ. राजेश ने ही चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप से मुकेश को साथ लेकर भीलवाड़ा के लिए रवाना किया था।

पहले ही मैच में झटके दो विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में मुकेश चौधरी को इस सीजन का पहला मौका मिला और उन्होंने इसे शानदार तरीके से भुनाया। इंजर्ड खलील अहमद की जगह प्लेइंग इलेवन में आए मुकेश ने मात्र 2 ओवर में 21 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके थे।

पावरप्ले के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर मुकेश ने फुल लेंथ गेंद फेंकी। ट्रेविस हेड ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन मिड-ऑफ पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार कैच लपक लिया। इसके तुरंत बाद अगली ही गेंद पर मुकेश ने ईशान किशन को भी मिड-ऑफ पर कैच आउट कराकर लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर कमाल कर दिया।

मुकेश चौधरी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2022 की आईपीएल नीलामी में मात्र 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। उसी सीजन दीपक चाहर की अनुपस्थिति में उनकी स्विंग गेंदबाजी ने सबको प्रभावित किया और उन्होंने 13 मैचों में 16 विकेट लेकर चेन्नई के सबसे सफल गेंदबाज बनने का कारनामा किया। हालांकि, कमर की चोट के कारण वे 2023 का पूरा सीजन नहीं खेल पाए। 2024 और 2025 में भी उन्हें बहुत कम मौके मिले। इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में फिर से अपनी टीम में शामिल किया है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026