8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Women T20 World Cup 2026: जेमिमा रोड्रिग्स नहीं भारतीय टीम की इन पांच खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी निगाहें, क्या खत्म होगा खिताब का सूखा?

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम इस बार टी20 विश्व कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम की मजबूत तैयारी और खिलाड़ियों के फॉर्म को देखते हुए पहली बार खिताब जीतने का सपना साकार होने की पूरी उम्मीद है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 08, 2026

Indian Women Cricket Team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Photo Credit- IANS)

Women T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 11 जून से इंग्लैंड की धरती पर टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिनके दमदार प्रदर्शन के बूते भारतीय टीम का पहली बार टी20 विश्व कप जीतने का सपना साकार हो सकता है।

स्मृति मंधाना: भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का प्रदर्शन इस विश्व कप में टीम के लिए काफी मायने रखेगा। मंधाना अगर टीम को अच्छी शुरुआत देने और बड़ी पारी खेलने में सफल रहीं, तो भारत का काम काफी हद तक आसान हो सकता है। मंधाना को इंग्लैंड में खेलना बेहद रास आता है। इंग्लैंड में उन्होंने अब तक खेली 19 पारियों में मंधाना ने 139 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 650 रन बनाए हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में मंधाना इंग्लैंड में एक शतक और 5 अर्धशतक लगा चुकी हैं।

हरमनप्रीत कौर: भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर की रीढ़ की हड्डी माने जाने वालीं हरमनप्रीत कौर से भी इस विश्व कप में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हमनप्रीत का यह आखिरी विश्व कप भी माना जा रहा है, ऐसे में वह अपने प्रदर्शन से छाप जरूर छोड़ना चाहेंगी। हरमनप्रीत ने इंग्लैंड में खेली 24 पारियों में 526 रन बनाए हैं।

शेफाली वर्मा: अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखने वालीं शेफाली वर्मा इस टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकती हैं। शेफाली को इंग्लैंड में बल्लेबाजी करने में आनंद आता है। उन्होंने यहां पर खेले 19 मुकाबलों में 139 के स्ट्राइक रेट से 431 रन बनाए हैं।

दीप्ति शर्मा: भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा लंबे समय से अहम रोल अदा कर रही हैं। वनडे वर्ल्ड कप में दीप्ति का प्रदर्शन बड़े मुकाबलों में लाजवाब रहा था। टी20 विश्व कप 2026 में भी दीप्ति से भारतीय टीम को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

रेणुका सिंह: भारतीय टीम की स्टार तेज गेंदबाज रेणुका सिंह टी20 विश्व कप में गेंद से अहम भूमिका निभा सकती हैं। रेणुका का रिकॉर्ड क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में इंग्लैंड में खेलते हुए दमदार रहा है। इंग्लैंड में रेणुका ने अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 12 विकेट चटकाए हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस दौरान उनका इकोनॉमी सिर्फ 6.12 का रहा है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग