24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2026: जानें कब एक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा, नदीम, पीटर्स और पथिरगे से होना है कड़ा मुकाबला

नीरज के लिए साल 2025 मिला-जुला रहा। हालांकि वे अपने करियर में पहली बार 90 मीटर के सबसे ज्यादा मार्क तक पहुंचने में कामयाब रहे थे। उन्हें वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में निराशा हाथ लगी थी। इस इवेंट में नीरज आठवें स्थान पर रहे थे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 24, 2026

Neeraj Chopra CWG, commonwealth games 2026 india schedule

नीरज चोपड़ा (Photo - IANS)

Neeraj Chopra, Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए पदक की सबसे बड़ी उम्मीद नीरज चोपड़ा ग्लासगो पहुंचने वाले हैं। आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक चोपड़ा शुक्रवार देर रात तक ग्लासगो पहुंचेंगे। 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में विजेता रहे नीरज इंजरी की वजह से बर्मिंघम में 2022 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाए थे। वह आठ साल बाद खेलों के इस प्रतिष्ठित मंच पर वापसी कर रहे हैं। नीरज की कोशिश एक बार फिर से जैवलीन का खिताब अपने नाम करने की होगी। फिलहाल यह खिताब पाकिस्तान के अरशद नदीम के पास है, जो मौजूदा ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन हैं।

नीरज खराब फॉर्म में

नीरज के लिए साल 2025 मिला-जुला रहा। हालांकि वे अपने करियर में पहली बार 90 मीटर के सबसे ज्यादा मार्क तक पहुंचने में कामयाब रहे थे। उन्हें वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में निराशा हाथ लगी थी। इस इवेंट में नीरज आठवें स्थान पर रहे थे। इसके बाद साल की शुरुआत में दोहा डायमंड लीग में 85.69 मीटर के थ्रो के साथ वह चौथे स्थान पर रहे थे।

एंडरसन पीटर्स और रुमेश पथिरगे से मिलेगी टक्कर

ग्लासगो में होने वाला मुकाबला उनके करियर का सबसे कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। नीरज के प्रतियोगी के रूप में इवेंट में पाकिस्तान के अरशद नदीम, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, और श्रीलंका के रुमेश पथिरगे हैं। रुमेश पथिरगे ने हाल में संपन्न दोहा डायमंड लीग में स्वर्ण पदक जीता था। इन सभी दिग्गजों के बीच स्वर्ण पदक के लिए कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरे ओलंपिक पदक विजेताओं मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन के साथ भारत के लिए पदक की सबसे बड़ी उम्मीद हैं।

23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में एथलीटों के लिए 10 वर्ग और पैरा एथलीटों के लिए 6 वर्ग में खेल आयोजित किए जाएंगे। भारत आठ सक्षम-एथलीटों के इवेंट्स में हिस्सा लेगा। इसमें एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, साइकिलिंग (ट्रैक), स्विमिंग, जूडो, बाउल्स, वेटलिफ्टिंग और आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक शामिल हैं। साथ ही एथलीट्स को पांच पैरा स्पोर्ट्स में मुकाबला करने के लिए भी भेजा जाएगा।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा का शेड्यूल

जैवलिन थ्रो का फाइनल मुकाबला 31 जुलाई को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला रात 11 बजे से 2.15 बजे के बीच होगा। लेकिन इसके लिए नीरज चोपड़ा सहित रोहित यादव और यश वीर सिंह को फाइनल के लिए क्वालीफाई करना होगा।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कहां देखें नीरज चोपड़ा के मैच?

भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का लाइव ब्रॉडकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और दूरदर्शन (डीडी नेशनल) पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

Commonwealth Games 2026