8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीरीज हारने के बाद कोहली का चौंकाने वाला बयान, टीम के प्रदर्शन से हैं प्रभावित

Virat Kohli ने कहा कि इस साल टेस्ट और टी-20 क्रिकेट के सामने एकदिवसीय क्रिकेट के नतीजे का कोई खास महत्व नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 8 Feb 2020, 5:21 PM IST

Virat Kohli

Virat Kohli

ऑकलैंड : कीवी दौरे पर लगातार दूसरा वनडे हारकर टीम इंडिया (Team India) तीन वनडे मैच की सीरीज गंवा चुकी है। इसके बावजूद टीम इंडिया के प्रदर्शन से कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) प्रभावित हैं। दूसरा मैच हारकर सीरीज गंवाने के बाद विराट कोहली ने कहा कि इस वनडे सीरीज के दोनों मुकाबले शानदार रहे। हमने दूसरे मैच का जिस तरह से अंत किया, उससे वह प्रभावित हैं।

न्यूजीलैंड ने की वापसी

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि एक वक्त उनकी टीम पहली पारी खेलने उतरी कीवी टीम के आठ विकेट 197 रन पर गिरा चुकी थी। इसके बाद उन्होंने काइली जेमीसन और रॉस टेलर की दमदार पारी की बदौलत 270 से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर दिया। ठीक इसी तरह दूसरी पारी में उनकी टीम बल्ले से संघर्ष कर रही थी, लेकिन नवदीप सैनी और रविंद्र जडेजा ने आठवें विकेट के लिए शानदार बल्लेबाजी की।

गांगुली गए इग्लैंड दौरे पर, ईसीबी और सीए के साथ हो सकती है 4 देशों की सीरीज पर चर्चा

वनडे मैच के मुकाबले ज्यादा मायने नहीं रखते

कप्तान कोहली ने कहा कि इस साल टेस्ट और टी-20 मैचों के मुकाबले वनडे मैचों के परिणाम ज्यादा मायने नहीं रखते। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस मैच में उनके जो बल्लेबाज दवाब की स्थिति में अच्छा खेले, यह उनके लिए प्लस प्वाइंट है।

अंतिम मैच में करेंगे बदलाव

कप्तान विराट कोहली ने यह भी संकेत दिया कि वह तीसरे और अंतिम मैच में अंतिम एकादश में बदलाव को लेकर सोच सकते हैं। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि अब उनकी टीम के पास पास गंवाने के लिए कुछ नहीं बचा है।

इंग्लैंड के आलराउंडर लियाम प्लंकेट खेल सकते हैं अमरीका से क्रिकेट, चल रही है बातचीत

बिना नतीजे के परवाह के खेलेंगे

तीसरे वनडे मैच के बारे में बात करते हुए विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम अच्छी क्रिकेट खेलेगी। नतीजे की बिल्कुल परवाह नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि दूसरे मैच के दौरान उन्हें यह पता चला कि नवदीप सैनी बल्ले से कितने अच्छे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमारा निचला क्रम इतना अच्छा हो सकता है तो यह बात शीर्ष तथा मध्यक्रम को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।