scriptकब्र से शव निकालकर दुष्कर्म कर रहा शख्स गिरफ्तार, कोरोना के कारण जेल से आया था बाहर | 51 year old man arrest by assam police who trying to rape with dead minor | Patrika News
क्राइम

कब्र से शव निकालकर दुष्कर्म कर रहा शख्स गिरफ्तार, कोरोना के कारण जेल से आया था बाहर

Assam police ने 51 वर्षीय शख्स को किया गिरफ्तार
Grave से minor की dead Body निकालकर कर रहा था Rape की कोशिश
Corona के चलते Supreme court के आदेश के बाद जेल किया गया था रिहा

नई दिल्लीMay 21, 2020 / 05:45 pm

धीरज शर्मा

Assam police arrest rapist

कब्र से शव निकालकर दुष्कर्म कर रहे शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश के पूर्वोत्तर राज्य असम ( Assam ) से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स को कब्र ( Grave ) से शव निकालकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ( Assam Police ) ने गिरफ्तार किया है। मामला धीमाजी जिले का है। जहां 51 वर्षीय एक शख्स ने कब्र से 14 वर्षीय किशोरी का शव निकालकर दुष्कर्म ( Rape ) की कोशिश की।
दरअसल किशोरी की मौत संदिग्ध हालातों में हुई थी। मौत के बाद किशोरी के परिजनों ने उसे कब्रिस्तान ( Cemetery ) में दफन कर दिया था। दफनाने के बाद ग्रामीणों 51 वर्षीय शख्स को शव निकालते हुए देखा तो पुलिस के इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
लॉकडाऊन-4 में घर से बाहर बिना मास्क के घूम रहे लोगों से पुलिस ने वसूला 59800 का जुर्माना

धीमाजी के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस ( SP ) धनंजय घनावत के मुताबिक, किशोरी की मौत 17 मई को संदेहास्पद हालातों में हुई थी। मौत के बाद परिजनों ने उसी रात किशोरी को कब्रिस्तान में दफन कर दिया।
किशोरी को दफनाने के एक दिन बाद यानी 18 मई को दोपहर बाद कुछ मछुआरों ने देखा कि आरोपी शव के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा है।

घनावत ने बताया कि आरोपी मानसिक तौर पर विक्षिप्त तो नहीं है लेकिन मनोरोगी जरूर है। इतना ही नहीं वह हिस्ट्री शीटर भी है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी शख्स ने दो बार शादी भी की थी। दो साल पहले उसकी पहली पत्नी ने शख्स पर घरेलू हिंसा का आरोप भी लगाया था।

25 मई से शुरू हो रही हैं घरेलू उड़ानें, जानें किन बदलावों के साथ कर सकेंगे यात्रा
इसके बदा आरोपी को सजा भी हुई थी। कोरोना वायरस ( coronavirus ) के चलते जेल में कैदियों की संख्या कम करने सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) के आदेश के बाद इस शख्स को रिहा किया गया था। फिलहाल शख्स ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। वहीं किशोरी के शव को ग्रामीणों ने दोबार कब्र में दफना दिया है।

Home / Crime / कब्र से शव निकालकर दुष्कर्म कर रहा शख्स गिरफ्तार, कोरोना के कारण जेल से आया था बाहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो