scriptपंजाब: बठिंडा में छह साल के इकलौते बेटे की कातिल मां, बाथरूम में बेरहमी से मारा | bhatinda mother killed six year old son after refuse to bath | Patrika News

पंजाब: बठिंडा में छह साल के इकलौते बेटे की कातिल मां, बाथरूम में बेरहमी से मारा

Published: Jul 03, 2018 12:30:58 pm

Submitted by:

Kiran Rautela

पंजाब के बठिंडा में एक महिला ने नहाने से मना करने पर अपने छह साल के बेटे को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

crime

पंजाब: बठिंडा में छह साल के इकलौते बेटे की कातिल मां, बाथरूम में बेरहमी से मारा

नई दिल्ली। मां जननी होती हैै और उसे जीवन दाता भी कहा जाता है। लेकिन पंजाब से एक क्रूर मां की दिल दहला देने वाली एक ऐसी खबर आई है जिसने मां की परिभाषा ही बदल कर रख दी है। पंजाब के बठिंडा में एक महिला ने नहाने से मना करने पर अपने छह साल के बेटे को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।
बच्चे ने नहाने से किया मना और..

बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपने छह साल के बेटे को नाश्ता कराया फिर नहलाने के लिए बाथरूम में ले गई। बच्चे ने नहाने से मना किया और वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इस पर महिला ने अपना आपा खो दिया और बेटे के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उस पर किसी नुकीली चीज से 18 वार किए और अपने बेटे को बेरहमी से मार डाला।
ये है पूरा मामला

बठिंडा के मतिदास नगर में प्रॉपर्टी डीलर परमिंदर सिंह अपनी पत्नी राजवीर कौर और पिता गुरचरण सिंह के साथ रहते हैं। इस दंपति का छह साल का एक बेटा है जिसका नाम हरकीरत सिंह उर्फ हैवी बताया जा रहा है। बच्चा एक प्राइवेट स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था। बच्चे की मां राजवीर कौर ने बच्चे को पहले अच्छे से खाना खिलाया फिर नहलाने के लिए बाथरूम में ले गई। कुछ ही देर बार महिला ने इस घटना को अंजाम दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पंजाबः पीजी संचालक अधेड़ आदमी की घिनौनी हरकत, लड़कियों के कमरे में घुसा और फिर…

बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता परमिंदर उस वक्त कार धो रहे थे और दादा गुरचरण सिंह बरामदे में खड़े थे। घटना के कुछ देर बाद आरोपी महिला भागकर बाहर आई और चिल्लाने लगी कि उसने हैवी का कत्ल कर दिया है। इस पर पर‍मिंदर और दादा गुरचरण सिंह भाग कर अंदर पहुंचे। बाथरूम का नजारा देखकर दोनों के होश उड़ गए, बच्चा खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था और उसके मुंह में छोटा तौलिया ठूंसा हुआ था। बच्चे के शरीर पर किरच (एक तेजधार औजार) से वार के कई निशान भी थे।
आनन-फानन में परिवार के लोग बच्‍चे को लेकर अस्‍पताल लेकर पहुंचे ले‍किन डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की।

एसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि बच्चे की हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। महिला ने भी ये कहा कि उसने ऐसा क्यूं किया उसे खुद नहीं पता। घरवालों ने बताया कि महिला डिप्रेशन की मरीज थी। हो सकता है इसी वजह से उसने ये कदम उठाया हो। हांलाकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के ट्रीटमेंट का पूरा ब्यौरा और मानसिक स्थिति का पता लगने का बाद ही मामला साफ हो पाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो