दसवीं कक्षा में पढ़ती थी लड़की
बताया जा रहा है कि मृत लड़की दसवीं क्लास में पढ़ती थी। अपने गांव में हो रही एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह गई हुई थी। तभी अचनाक वहां से गायब हो गई। उसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु की। लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। शनिवार की सुबह गांव के पास ही उसका शव लोगों ने देखा तो सनसनी मच गई। इसके बाद फौरन ही इसकी जनकारी पुलिस और उसके परिजनों को दी गई।
जांच में जुटी पुलिस
आपको बता दें कि शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने शुक्रवार की शाम लड़की को अगवा कर लिया और फिर उसके साथ रेप जैसे जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया है। रेप के बाद आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या की और फिर उसके शव को बाहर फेंक कर फरार हो गए। हालांकि पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि लड़की के साथ किया हुऔ और हत्या की कैसे हुई। बता दें कि फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।