scriptबिहार: गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा के बेड के नीचे थी ऐसी चीज, खुला राज तो उड़ गए सबके होश | Bihar: Girl Shocked After Boy hidden under her bed | Patrika News
क्राइम

बिहार: गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा के बेड के नीचे थी ऐसी चीज, खुला राज तो उड़ गए सबके होश

छात्रा के कमरे में छिपा था हॉस्टल का नौकर
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्लीSep 18, 2019 / 05:08 pm

Kaushlendra Pathak

file photo
नई दिल्ली। बिहार से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि पटना के गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा अपने कमरे में सो रही थी। जब उसकी नींद खुली और चप्पल पहनने के लिए उसने पलंग के नीचे देखा तो उसके होश उड़ गए। क्योंकि, पलंग के नीचे मेस में काम करने वाला लड़का छुपा था। फिलहाल, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, गर्मी के कारण छात्रा ने सोने से पहले अपने कमरे को खुला छोड दिया। सुबह जब उसकी नींद खुली तो चप्पल पहनने के लिए उसने पलंग के नीचे देखा तो वहां हॉस्टल के मेस में काम करने वाला रवि कुमार छिपा हुआ था। उसे देखते ही छात्रा की चीख निकल गई। छात्रा जोर-जोर से चिल्लाने लगी। छात्रा की आवाज सुनते ही हॉस्टल के लोग वहां पहुंच गए और रवि कुमार को पकड़ लिया। बाद में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक पांच साल से मेस में काम कर रहा है। पूछताछ के दौरान रवि ने बताया कि वह अपने गांव भाग रहा था और डर के कारण लड़की के कमरे में पलंग के नीचे छुप गया था। श्रीकृष्णापुरी थानाध्यक्ष नीरज सिंह ने युवक की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस अवस्था में मिलने पर यह पूरी तरह स्पष्ट है कि युवक वहां छेड़खानी के उद्देश्य से या फिर चोरी करने के लिए छुपा हुआ था। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

Home / Crime / बिहार: गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा के बेड के नीचे थी ऐसी चीज, खुला राज तो उड़ गए सबके होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो