23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार : नवोदय स्कूल के 50 बच्चे बीमार, फूड प्वॉइजनिंग की आशंका

बिहार के लखीसराय में जवाहर नवोदय विद्यालय में 50 बच्चे और चार शिक्षक अचानक बीमार हो गए। फूड प्वॉइजनिंग को बीमार होने का कारण बताया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 13 Jul 2018, 12:47 PM IST

food poisoning

बिहार : नवोदय स्कूल के 50 बच्चे बीमार, फूड प्वॉइजनिंग की आशंका

नई दिल्ली। बिहार में नवोदय विद्यालय में लगभग 50 बच्चे और चार शिक्षकों के अचानक बीमार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि सभी फूड प्वॉइजनिंग की वजह से बीमार हुए है। बता कि यह मामला बिहार के लखीसराय जिले के बड़हिया में जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) का है। सभी बीमार बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर से अमरनाथ यात्रा के लिए 3,451 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना

खाने के बाद बच्चों ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की

बड़हिया नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ़ सचित कुमार ने बताया, 'गुरुवार रात स्कूल के लगभग 250 बच्चों को खाने में चावल, दाल और पनीर की सब्जी दी गई थी। रात दो बजे लगभग 10 बच्चों ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की।'इसके बाद एक घंटे के अंदर पीड़ित बच्चों की संख्या 50 तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें-बोले मनीष सिसोदिया, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अगले सप्ताह से शुरु होगी 'खुशी पाठ्यक्रम'

अब खतरे से बाहर हैं बच्चे

उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को बड़हिया रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, लखीसराय के जिलाधिकारी सौभेंद्र चौधारी ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों का स्वास्थ्य अधिक खराब हैं, उन्हें लखीसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें-दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आप ने 12 दिनों में जुटाए 1.53 लाख हस्ताक्षर

मामले की जांच की जा रही है

जिलाधिकारी ने बताया कि बच्चों के बीमार होने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए हों। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है और पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग