क्राइम

बिहार: मुंगेर में भाजपा नेता की गला रेतकर हत्या, इलाके में हड़कंप

बिहार के मुंगेर में नक्सलियों ने BJP के एक नेता की गला रेतकर हत्या
दिनेश कोड़ा का शव को इलाके के जंगली क्षेत्र से बरामद किया गया
पुलिस सभी प्रकार के एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है

Sep 13, 2019 / 02:37 pm

Mohit sharma

नई दिल्ली। बिहार के मुंगेर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता की गला रेतकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद नक्सली फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा शुक्रवार को जंगली क्षेत्र से शव बरामद किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सतघरवा निवासी दिनेश कोड़ा (42) का शव शुक्रवार को इलाके के जंगली क्षेत्र से बरामद किया गया।

महाराष्ट्र: एनसीपी विधायक भास्कर जाधव का इस्तीफा, शिवसेना में जाने की घोषणा

पुलिस ने बताया कि शव के पास से प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का पर्चा बरामद किया गया है।

इसमें संगठन के नाम पर पैसा वसूल कर अपने पास रखना, पुलिस की मुखबिरी करना, संगठन के नाम पर जनता को धोखा देना और दबदबा पैदा करने के आरोप में हत्या करने की बात लिखी गई है।

दिल्ली: पॉल्यूशन कंट्रोल पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, 4 से 15 नवंबर तक लागू होगा ऑड-ईवन

g1_-_copy.png

चंद्रयान—2: ISRO वैज्ञानिक ने बताए व्रिकम लैंडर की लैंडिंग डिस्टर्ब होने के 3 बड़े कारण

मृतक भाजपा जिला अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा के मुंगेर जिलाध्यक्ष थे। मुंगेर के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि पुलिस सभी प्रकार के एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि मृतक दिनेश कोड़ा इससे पहले नक्सली संगठन में शामिल था। वह बाद में समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सामाजिक तौर पर जीवनयापन कर रहा था।

Home / Crime / बिहार: मुंगेर में भाजपा नेता की गला रेतकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.