scriptउत्तराखंड: भाजपा नेता ने किया सुसाइड, 8 महीनों से चल रहा था डिप्रेशन में | Bjp leader commit suicide suffering heavy depreasion | Patrika News
क्राइम

उत्तराखंड: भाजपा नेता ने किया सुसाइड, 8 महीनों से चल रहा था डिप्रेशन में

छात्रसंघ चुनाव में आशीष व्यस्त चल रहा था। लेकिन पिछले कुछ समय से वह अवसाद की स्थिति में था।

नई दिल्लीSep 09, 2018 / 03:34 pm

Prashant Jha

suicide

उत्तराखंड: भाजपा नेता ने किया सुसाइड, 8 महीनों से चल रहा था डिप्रेशन में

देहरादून: उत्तराखंड में एक भाजपा नेता ने आत्महत्या कर कोशिश कर ली। भाजपा सोशल मीडिया सेल के विधानसभा क्षेत्र के सह प्रभारी आशीष शर्मा उर्फ आशु ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है आशीष डिप्रेशन में था। दरसअल आवास-विकास कॉलोनी के आशीष शर्मा महुआखेड़ागंज स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत था। आठ महीने पहले उसे नौकरी से हटा दिया गया। तब से वह मानसिक रूप से परेशान था। उसका बड़ा भाई रजनीश रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। आशु यहां अपनी भाभी और उसके दो बच्चों के साथ रहता था।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक: गौरी लंकेश हत्या मामले में एसआईटी ने एक और आरोपी को हिरासत में लिया

चुनाव प्रचार के बाद घर लौटा था आशीष

7 सितंबर को वह आवास-विकास मोड़ स्थित चुनाव कार्यालय पर देखा गया था। छात्रसंघ चुनाव में आशीष व्यस्त चल रहा था। पिछले चार दिन से वह महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अभाविप प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार में जुटा था। आशु पर काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में सोशल मीडिया के सह प्रभारी पद का दायित्व था। रात करीब डेढ़ बजे वह घर पहुंचा और अपने कमरे में चला गया।
रात में घरवालों से की थी बात

रात में उसने अपने परिवार वालों से भी बात की और अगली सुबह अपने पैतृक गांव रामनगर खागूवाला (ठाकुरद्वारा) जाने की बात कही। लेकिन रात करीब तीन बजे उसकी भाभी जगी तो आशीष के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और उसका शव पंखे से लटका था। सूचना पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक अभी तक आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वह मामले को उजागर कर देगा। पुलिस पारिवारिक विवाद के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। वहीं चुनाव प्रचार के दौरान किसी तरह का कोई विवाद नहीं है उस पर भी जांच करने में जुटी है।

Home / Crime / उत्तराखंड: भाजपा नेता ने किया सुसाइड, 8 महीनों से चल रहा था डिप्रेशन में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो