scriptNCP प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के साथ कैब ड्राइवर ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार | Cab driver harassed NCP chief Sharad Yadav's daughter supriya sule | Patrika News
क्राइम

NCP प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के साथ कैब ड्राइवर ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर हुई घटना
सुप्रिया सूले ने ट्वीट करके दी घटना की जानकारी
RPF ने कुछ ही देर में आरोपी को गिरफ्तार किया

Sep 13, 2019 / 08:09 pm

Navyavesh Navrahi

supria.jpg
मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार की बेटी सांसद सुप्रिया सुले के साथ मुंबई में कैब ड्राइवर ने छेड़छाड़ की है। सुप्रिया सुले मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर थीं। तभी एक एक कैब ड्राइवर उनके साथ अभद्रता करने लगा। घटना गुरुवार की है। सुप्रिया ने घटना की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल को देते हुए छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई। घटना का संज्ञान लेते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने तुरंत कर्रवाई करते हुए आरोपी को थोड़ी ही देर में गिरफ्तार कर लिया।
INX मीडिया केसः कोर्ट से पी.चिदंबरम को बड़ा झटका, ED को सरेंडर की अर्जी की खारिज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार- एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले जब मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर थीं। तभी एक कैब ड्राइवर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा और अभद्रता पर उतर आया। सुप्रिया ने कैब ड्राइवर को समझाते हुए दो बार मना किया, लेकिन वह नहीं माना और उनका रास्ता रोक लिया। साथ ही तस्वीर के लिए पोज भी देने लगा। इसके बाद सुप्रिया सुले ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को टैग करते हुए कई ट्वीट किए। साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि इस तरह की घटनाओं को संज्ञान में लें ताकि यात्रियों को बुरे अनुभवों से ना गुजरना पड़े।
https://twitter.com/supriya_sule/status/1172008464110895104?ref_src=twsrc%5Etfw
सुप्रिया की शिकायत के बाद दादर स्टेशन की आरपीएफ टीम ने ने कार्रवाई करते हुए कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। कैब चालक पर आरपीएफ ने जुर्माना भी लगाया है। टिकट ना होने के लिए 260 रुपए और ड्राइविंग लाइसेंस ना होने और बिना यूनिफॉर्म के कैब चलाने के लिए 400 रूपए का जुर्माना कैब ड्राइवर पर लगाया गया है।
सेंट्रल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी के. अशर्फ के अनुसार- सुप्रिया सुले जैसे ही शिकायत की, तो इसे गंभीरता से लिया गया। आरोपियों के खिलाफ कानून की सभी संभावित धाराओं को केस दर्ज किया गया है। सुले ने आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशंसा की।

Home / Crime / NCP प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के साथ कैब ड्राइवर ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो