scriptChhattisgarh : बीजापुर एनकाउंटर में बड़े पैमाने पर हुआ जानी नुकसान, 22 जवान शहीद | Chhattisgarh : mass loss in Bijapur encounter, 22 soldiers martyred | Patrika News
क्राइम

Chhattisgarh : बीजापुर एनकाउंटर में बड़े पैमाने पर हुआ जानी नुकसान, 22 जवान शहीद

बीजापुर के एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया है कि मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए हैं। इस घटना को एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संकट की स्थिति बताया है।

Apr 04, 2021 / 01:10 pm

Dhirendra

bijapur encounter

बीजापुर के एसपी कमलोचन कश्यप ने इस बात की पुष्टि की है।

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ से आई ताजा खबर सभी के लिए देशवासियों के लिए दर्दनाक और दहलाने वाली है। ताजा जानकारी के मुताबिक बीजापुर और सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1378603451223957506?ref_src=twsrc%5Etfw
इस बात की पुष्टि बीजापुर के एसपी कमलोचन कश्यप ने की है। इतना ही नहीं घटनास्थल का दृश्य भी खौफनाक है।

https://twitter.com/hashtag/COVID19?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बॉर्डर सील

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ में हुए इस हादसे को बहुत बुरी बताया है। उन्होंने कहा कि यह संकट की स्थिति है। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में स्थिति संकटपूर्ण है। हमने महाराष्ट्र की सीमा को सील किया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
ताजा जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए हैं। साथ ही दर्जनों के घायल होने की भी सूचना है। छत्तीसगढ़ एनकाउंटर के बाद से 21 जवान लापता और 31 घायल हैं। वहीं शहीद हुए पांच जवानों में से 2 के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। एक महिला नक्सली का शव भी सुरक्षा बलों ने बरामद किया है।

Home / Crime / Chhattisgarh : बीजापुर एनकाउंटर में बड़े पैमाने पर हुआ जानी नुकसान, 22 जवान शहीद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो