scriptDelhi : विष्णु गार्डन में घर की छत गिरने से 3 की मौत, 6 घायल | Delhi: 3 death, 6 injured as roof of house collapses in Vishnu Garden | Patrika News
क्राइम

Delhi : विष्णु गार्डन में घर की छत गिरने से 3 की मौत, 6 घायल

 

घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

Dec 19, 2020 / 12:38 pm

Dhirendra

building collapse

स्थानीय पुसिल ने मामले की जांच में जुटी।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक दर्दनाक हादसे की खबर है। दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में एक घर की छत गिरने से तीन लोगों की मौत होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में 6 लोग घायल भी हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के तत्काल बाद फायरकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल से मलबा हटाने का काम जारी है। वहीं घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुसिल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
https://twitter.com/ANI/status/1340182750448340992?ref_src=twsrc%5Etfw
मकान मालिक में खिलाफ मुकदमा जारी

इससे पहले जुलाई 2020 में भी विष्णु गार्डन इलाके में मकान गिरने से पांच लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे में सर्वती, बीना, सलमा, आकांक्षा और ओमप्रकाश की मौत हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मकान मालिक बृजलाल का बयान दर्ज किया था। मकान मालिक के खिलाफ एक अदालत में मुकदमा जारी है। मकान में रहने वाले लोगों ने आरोप लगाया था कि मकान की स्थिति खराब होने और बार—बार सूचना देने के बाद भी बुजलाल ने मरम्मत नहीं कराया।

Home / Crime / Delhi : विष्णु गार्डन में घर की छत गिरने से 3 की मौत, 6 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो