scriptदिल्ली: ख्याला में पड़ोसी ने परिवार पर किया चाकू से हमला, महिला की मौत और 2 घायल | Delhi: Neighbour killed women with a knife in khyala | Patrika News
क्राइम

दिल्ली: ख्याला में पड़ोसी ने परिवार पर किया चाकू से हमला, महिला की मौत और 2 घायल

यहां पड़ोसियों के बीच मामूली कहासुनी के बाद धारदार हथियार चल गए, जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

Jan 17, 2019 / 12:53 pm

Mohit sharma

news

दिल्ली: ख्याला में पड़ोसी ने परिवार पर किया चाकू से हमला, महिला की मौत और 2 घायल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ख्याला इलाके से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पड़ोसियों के बीच मामूली कहासुनी के बाद धारदार हथियार चल गए, जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। दो परिवारों के बीच मामूली झगड़े के बाद एक शख्स ने अपने पड़ोसी परिवार पर चाकू से हमला बोल दिया, जिसमें महिला की मौत के साथ उसका पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि घटनास्थल पर मौजूद सैकड़ों लोग तमाशबीन बन मौत का खेल देखते रहे और किसी की हिम्मत महिला को बचाने की नहीं हुई। वहीं, दो पड़ोसियों के बीच हुआ मौत का यह तांडव कैमरे में भी कैद हो गया।

बोतल को लेकर विवाद

दरअसल, पश्चिम दिल्ली के ख्याला की डीडीए कॉलोनी में सुनीता नाम की एक महिला अपने परिवार के साथ रहती थी। पुलिस जानकारी में सामने आया है कि चार दिन पहले सुनीता के बच्चे की बोतल को लेकर उसका पड़ोसी आजाद के साथ विवाद हो गया था। यही बात घटना के दिन बुधवार को भी दोनों के बीच एक बार फिर झगड़े का कारण बन गई। इस दोनों के बीच हो रही कहासुनी को सुनकर सुनीता का पति वीरू और बेटा आकाश भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि तभी आजाद ने सुनीता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

मृतका सुनीता और आरोपी के बीच झगड़ा

इस बीच सुनीता पर हमला होते देख जब पति और बेटे ने उसको बचाने का प्रयास किया तो हमलावर बने पड़ोसी ने उन पर हमला बोल दिया। पुलिस के अनुसार बुधवार करीब शाम करीब साढ़े सात बजे मामूली बात को लेकर मृतका सुनीता और आरोपी के बीच झगड़ा हुआ था। तभी मृतका ने इसकी जानकारी अपनी पति वीरू को दी। जिसके बाद वीरू और उसका बेटा आरोपी के पास पहुंचे और विरोध जताया। इसी बीच दोनों में शुरू हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने उन पर हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार बताया कि सूचना मिलते ही घायलों को गुरु गोविंद सिंह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां सुनीता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके पति और बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस आरोपी की धर पकड़ के लिए दबिश दे रही है।

Home / Crime / दिल्ली: ख्याला में पड़ोसी ने परिवार पर किया चाकू से हमला, महिला की मौत और 2 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो