25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, आतंकियों के निशाने पर थे राजधानी के ये दो इलाके

यह खुलासा किसी ओर ने नहीं, बल्कि राजधानी की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही दिल्ली पुलिस ने किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 25 Jan 2019, 10:27 AM IST

news

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, आतंकियों के निशाने पर थे राजधानी के ये दो इलाके

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले दिल्ली को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है। यह खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि राजधानी की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही दिल्ली पुलिस ने किया है। दरअसल, पिछले दिनों दिल्ली पुलिस के स्पेशन सेल की पकड़ में आए दो आतंकियों के खुलासा किया है कि उन्होंने दिल्ली के कई इलाकों को दहलाने की साजिश रची थी। पुलिस पूछताछ में आतंकियों ने बताया कि उनके निशाने पर लाजपत नगर और पूर्वी दिल्ली की गैस पाइपलाइन थी। आतंकियों ने खुलासा किया वो इन दोनों इलाकों की रेकी भी कर चुके थे।

70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या राष्ट्रपति कोविंद करेंगे राष्ट्र को संबोधित

हरियाणा: गुरुग्राम इमारत हादसे में 7 के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त

2 हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए


आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने दो दिन पूर्व गणतंत्र दिवस से पहले एक बड़े आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को दबोचा था। पकड़े गए दोनों आतंकी अब्दुल लतीफ और हिलाल को खूंखार आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े बताए जा रहे हैं। गणतंत्र दिवस से पहले दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस के स्पेशल की बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस ने दोनों संदिग्ध आतंकियों से पुलिस ने 2 हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए हैं।

अमरीका में हुआ केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का ऑपरेशन, डॉक्टर्स ने दी 15 दिन तक आराम की सलाह

ग्रेनेड हमले का भी सरगना भी शामिल

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के अनुसार खुफिया सूत्रों से इन आतंकियों की सूचना मिली थी। इनमें एक श्रीनगर में हुए ग्रेनेड हमले का भी सरगना भी शामिल था। दोनों आतंकी दिल्ली में भी गणतंत्र दिवस से पहले किसी बड़े घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साजिशकर्ता अब्दुल लतीफ गनी को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि गनी की ही निशानदेही पर ही पुलिस हिलाल तक पुलिस पहुंची थी।