scriptस्ट्रेचर पर तड़पता रहा मरीज, नहीं पहुंचा डॉक्टर हो गई मौत- देखें वीडियो | doctors dirty video in jabalpur | Patrika News
जबलपुर

स्ट्रेचर पर तड़पता रहा मरीज, नहीं पहुंचा डॉक्टर हो गई मौत- देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर तड़पता रहा मरीज, नहीं पहुंचा डॉक्टर हो गई मौत- देखें वीडियो

जबलपुरDec 03, 2018 / 03:12 pm

Lalit kostha

Death

डेथ

जबलपुर। रांझी अस्पताल में रविवार की रात को एक गंभीर मरीज की इलाज नहीं मिलने के कारण मौत हो गई। परिजन का आरोप था कि चक्कर आने के बाद वे युवक को इलाज के लिए लेकर रांझी अस्पताल गए हुए थे। हालत लगातार बिगड़ रही थी आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में कोई डॉक्टर नहीं थे। इस बीच उसने दम तोड़ दिया। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिया है।

news facts- रांझी अस्पताल का मामला, परिजन का आरोप
आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में नहीं मिले डॉक्टर, मरीज की मौत, हंगामा
कर दिया जाम
मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया। वे सोमवार को सीधे रांझी अस्पताल पहुंचे और गेट के सामने शव रखकर जाम कर दिया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। समझाइस के बाद भी परिजन संबंधितों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग पर काफी देर तक अड़े रहे। डॉक्टर को निलंबित करने की बात कहते हुए उन्होंने पूरे मार्ग का यातायात रोके रखा था। इसी बीच सीएमएचओ डॉ. मुरली अग्रवाल परिजनों से मिलने पहुंचे और संबंधित डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। तब कहीं जाकर मृतक के परिजन माने। परिजनों के साथ कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा भी धरने पर बैठे रहे।
यह है मामला-
जानकारी के अनुसार उदय नगर निवासी रामकुमार कोरी (45 )को घर पर चक्कर आए। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जल्द ही रांझी अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में पर्ची कटाने के बाद उसे कैज्युअल्टी ले जाया गया। वहां स्टाफ ने डॉक्टर के रांउंड में होने की बात कही। परिजन लगातार डॉक्टर को बुलाने की मांग कर रहे थे। डॉक्टर आए ही नहीं। इस बीच मरीज की मौत हो गई। इलाज भी नहीं मिलने से परिजन नाराज हो गए। उन्होंने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच पार्षद राजेश यादव, शिव यादव, एड राजेन्द्र मिश्रा, मनोज वर्मा, निशा ओझा सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। वे लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि यहां 24 घंटे आकस्मिक चिकित्सा उपलब्ध होने का दावा किया जाता है परंतु डॉक्टर नहीं रहते। सूचना मिलने के बाद अस्पताल के प्रभारी व पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मर्ग कायम करके मामले को जांच में लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो