scriptसड़क किनारे लगे AIADMK के अवैध होर्डिंग के चपेट में आई युवती, टैंकर ने रौंदा | girl dies After AiADMK illegal hoarding dropped on her in chennai | Patrika News
क्राइम

सड़क किनारे लगे AIADMK के अवैध होर्डिंग के चपेट में आई युवती, टैंकर ने रौंदा

चेन्नई में अवैध होर्डिंग ने ली युवती की जान
ऑफिस से घर जाते समय रास्ते में स्कूटी पर गिरा होर्डिंग
सड़क पर गिरने की वजह से टैंकर ने रौंदा

Sep 13, 2019 / 03:12 pm

Shivani Singh

नई दिल्ली। सड़कों पर लगा होर्डिंग किसी की जान भी ले सकता है, ऐसा आपने शायद ही सुना होगा। लेकिन चेन्नई से एक ऐसी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सड़क पर लगे अवैध होर्डिंग की वजह से 24 वर्षीय युवती की जान चली गई। ये होर्डिंग एआईएडीएमके ने अवैध रूप से लगाया गया था। जिसके बाद एआईएडीएमके पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

यह भी पढ़ें

बिहार: मुंगेर में भाजपा नेता की गला रेतकर हत्या, इलाके में हड़कंप

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, आर सुभाश्री कांथाचेवदी नाम की यह लड़की एक सॉफ्टवेयर इंजिनियर थी। वह सुबह 6 से 2 बजे की शिफ्ट कर के निमिलीचेरी क्रोमपेट स्थित अपने घर जा रही थी। लेकिन जैसे ही वह पल्लवरम थोरइपक्कम रेडियल रोड पर पहुंची तभी सड़क पर लगा एआईएडीएमके का होर्डिंग उस पर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर उसकी स्कूटी फिसल गई और वह सड़क पर गिर गई। उसी दौरान पीछे से आ रहा पानी टैंकर उसे कुचलता हुआ निकल गया।

घायल अवस्था में सुभाश्री को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की की मौत के बाद लोगों में पार्टी के खिलाफ काफी गुस्सा है। विपक्षी पार्टियों ने भी एआईएडीएमके पर निशाना साधा है। उन्होंने अवैध होर्डिंग से हुई लड़की की मौत को दुखत बताया। जानकारी के मुताबिक मृतक लड़की अगले महीने कनाडा जाने वाली थी।

किसने लगवाए थे होर्डिंग

बता दें कि एआईएडीएमके के पूर्व पार्षद जयगोपाल ने सड़क के किनारे कई अवैध होर्डिंग लगवाए थे। ये होर्डिंग उन्होंने अपने बेटे की शादी के लिए लगवाई थी। घटना सामने आने के बाद गुस्साए लोगों ने तुरंत होर्डिग को फाड़ दिया। खुद AIADMK कार्यकर्ता होर्डिंग को उतारते नजर आए।

यह भी पढ़ें

तिहाड़ जेल भेजे गए आप विधायक सोमदत्त, मारपीट मामले में कोर्ट ने सुनाई 6 महीने की सजा

केस दर्ज

वहीं, पुलिस ने इस मामले में लॉरी चालक मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा चेन्नई नगर निगम ने सड़क किनारे अवैध होर्डिग लगाए जाने पर एआईएडीएमके के पदाधिकारी के खिलाफ अलग मामला दर्ज किया है।

Home / Crime / सड़क किनारे लगे AIADMK के अवैध होर्डिंग के चपेट में आई युवती, टैंकर ने रौंदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो