
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष दिवंगत महंत नरेंद्र गिरि
प्रयागराज : मंहत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत मामले में आरोपी आनंद गिरि की जमानत पर सुनवाई आज बुधवार को पूरी हो गई है । हाईकोर्ट ने इस मामले में फैसले को अपने पास सुरक्षित रख लिया है। अब फैसला 9 सितबंर को हाईकोर्ट सुनाएगा.
यह भी पढ़ें:जिला अस्पताल में घंटों बिजली ना आने से तड़पते दिखे मरीज, शो पीस बना रहा जेनरेटर
आनंद गिरि 22 सितंबर 2021 से जेल में बंद है. पिछले महीने ही उसे नैनी केंद्रीय कारागार से चित्रकूट कारागार भेजा गया था । आनंद गिरि पर महंत नरेंद्र गिरी को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप है। जेल में बंद आरोपी आनन्द गिरी की जमानत पर फैसला 2 सितंबर को ही आना था लेकिन इस दिन सुनवाई टल गई थी। आज की डेट यानी 7 सितबंर मिली थी. इस मामले की सुनवाई जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच कर रही है ।
महंत नरेन्द्र गिरी की मौत मामले की जांच सीबीआई के हाथों में
शुक्रवार को आरोपी आनन्द गिरी की जमानत पर सुनावाई होनी थी लेकिन सीबीआई की तरफ से इस आगे बढ़ाने की मांग की गई । सीबीआई इस पूरे मामले की जांच कर रही थी जिन्हें रिपोर्ट को पेश करना था । सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि दिल्ली से आकर वकील इस मामले में बहस करेंगे। इसलिए उन्हें समय दिया जाए। अगली सुनवाई पर जांच एजेंसी अपना जवाब भी दाखिल करेगी. इसके बाद दूसरे पक्ष को अपनी बात कहने का मौका मिलेगा ।
गौरतलब है कि सीबीआई इस पूरे मामले में मौत की जांच कर रही है. महंत नरेन्द्र गिरी की मौत एक संदिग्ध हालात में हुई थी. यह मामला तूल तब पकड़ा जब सीबीआई को यह केस सौंप दिया गया. महंत नरेन्द्र गिरी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. जिसके बाद जब उन्हें कमरे से उतारा गया तब वहां पर एक नोट्स मिले. जिसमें लिखा था कि मेरे मौत का जिम्मेदार आनन्द गिरी है. आनन्द गिरी उस समय वहां पर नहीं था वह हरिद्वार था.
9 सितबंर को सुनाएगा हाईकोर्ट फैसला
आरोपी आनन्द गिरी के जमानत का फैसला हाईकोर्ट अपने पास सुरक्षित रख लिया है. हाईकोर्ट इस मसले पर फैसला 9 सितबंर को सुनाएगा. 9 सितबंर को पता चलेगा कि वह जेल से बाहर आएंगे या उन्हें अभी जेल में अभी और वक्त बिताना पड़ेगा. फिरहॉलआनन्द गिरि अभी चित्रकूट के कारागार में बंद हैं.
Updated on:
7 Sep 2022, 6:23 PM IST
Published on:
7 Sep 2022, 6:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.