क्राइम

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत

पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है। वह वर्ष 2009 से 2013 तक लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे थे।

Nov 16, 2018 / 05:59 pm

Mohit sharma

fgfg

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा ने कथित तौर पर यहां अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि वह कुछ समय से अवसाद में थे और उन्हें शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी ने उनके कमरे में मृत पाया। पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शुक्ला ने कहा कि उनके आवास से एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है। उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया, क्योंकि वह एक बीमारी से पीड़ित थे। पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है। वह वर्ष 2009 से 2013 तक लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे थे।

यह खबर भी पढ़ें— बहू ने ससुर पर बताया आत्मा का साया, परिवार के साथ मिलकर कर डाली वृद्ध की हत्या

कारणों का अभी तक पता नहीं चला सका

जानकारी के अनुसार 68 वर्षीय चंद्र मोहन शर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। उनका शव शिमला स्थित जाखू इलाके में अपने आवास पर मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, चंद्र मोहन शर्मा की आत्महत्या का सही कारणों का अभी तक पता नहीं चला सका है। पुलिस इस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें— तमिलनाडु में गाजा चक्रवात का कहर, 23 लोगों की हुई मौत व 81 हजार हुए बेघर

सेना से मेजर जनरल के पद से हुए थे रिटायर

आपको बता दें कि चंद्र मोहन शर्मा सेना से मेजर जनरल के पद से रिटायर हुए थे। 2008 से 2013 तक प्रदेश लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष रहे चंद्रमोहन शर्मा का जाखू में अपना आवास था। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार सुबह पांच बजे वह अचानक गायब हो गए थे। परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। 10 बजे के आसपास चंद्र मोहन शर्मा का शव उनके आवास में पड़ा मिला।

 

Home / Crime / हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.