6 दिसंबर 2019: चटनपल्ली के पास रंगारेड्डी ओवरब्रिज के नीचे तड़के तेलंगाना पुलिस ने चार आरोपियों को एक मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए जब चारों आरोपियों को वहां ले जाया गया, उनमें से दो पुलिसवालों से हथियार छीनकर हमला करते हुए भागे और पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में उनकी गोली लगने से मौत हो गई। इस दौरान एक सब इंस्पेक्टर और सिपाही भी घायल हो गया।