26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब: सक्रियता बढ़ाकर जैश ए मोहम्‍मद का मकसद बड़ी घटनाओं से ध्‍यान भटकाना तो नहीं!

कयास लगाए जाने लगे हैं कि कहीं जैश ए मोहम्‍मद पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव के दौरान किसी बड़ी घटना को अंजाम देने में तो नहीं जुटा है। खासकर राजस्‍थान जैसे राज्‍यों में जहां विधानसभा चुनाव प्रचार का काम जोरों पर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 18 Nov 2018, 3:24 PM IST

punjab

पंजाब: सक्रियता बढ़ाकर जैश ए मोहम्‍मद का मकसद बड़ी घटनाओं से ध्‍यान भटकाना तो नहीं!

नई दिल्‍ली। पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव प्रचार चरम पर है। दूसरी तरफ घाटी में आतंकी घटनाओं में इजाफे के साथ पंजाब भी इन दिनों आतंकी घटनाओं को लेकर चर्चा में है। शनिवार को कुछ आतंकी एक कार लेकर फरार हो गए। इन आतंकियों के बारे में पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंट अभी तक पता नहीं लगा पाई हैं। रविवार को राजाशाही में आतंकियों ने बम विस्‍फोट की घटनाओं को भी अंजाम दिया है। ये घटनाएं उस समय हुई जब तीन दिन पहले खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को आतंकी घटनाओं को लेकर सतर्क किया था। इससे उन अशंकाओं को बल मिला है जिसके आधार पर ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि कहीं जैश ए मोहम्‍मद पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव के दौरान किसी बड़ी घटना को अंजाम देने में तो नहीं जुटा है। खासकर राजस्‍थान जैसे राज्‍यों में जहां विधानसभा चुनाव प्रचार का काम जोरों पर है। ,

इस मामलो में जैश सक्षम संगठन
बता दें कि खुफिया एजेंसियों ने पंजाब में जैश ए मोहम्‍मद के सात आतंकियों के छुपे होने की सूचना दी थी। उसके बाद अमृतसर में जाकिर मूसा की मौजूदगी के बारे में भी सूचना मिली है। इन हालातों कों देखते हुए इस बात की आशंका बढ़ गई है कि जैश ए मोहम्‍मद इस बार किसी बड़ी घटना को अंजाम देने में जुटा है। बताया जा रहा है कि जैश बड़ी घटनाओं को देने के मामले में सक्षम आतंकी संगठन है।

इस बात की चर्चा को बल इसलिए भी है कि खुफिया एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में साफ तौर पर जैश ए मोहम्‍मद का नाम लिया है। इस आतंकी संगठन की स्‍थापना उस समय हुई थी जब जम्‍मू और कश्‍मीर में आतंक चरम पर था। 13 दिसंबर, 2001 में संसद भवन पर हुए आतंकी हमले को इसी आतंकी संगठन ने अंजाम दिया था। 31 जनवरी, 2000 में आतंकी मौलाना मसूद अजहर ने इस संगठन को पाकिस्तान के कराची में बनाया था। मसूद अजहर वही आतंकी है, जिसे इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट को हाइजैक करके साल 1999 में आतंकियों ने छुड़ाया था। ये आतंकी संगठन अधिकतर आत्मघाती हमलों को अंजाम देता है। इसका संबंध बड़े आतंकी संगठनों जैसे हिजबुल मुजाहिद्दीन, लश्‍कर ए तैयबा, अलकायता, जमीयत उल मुजाहिद्दीन, हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी, हरकत-उल-मुजाहिदीन, दुख्तरान-ए-मिल्लत जैसे आतंकी संगठनों से भी है। बताया जाता है कि यह अपने नेटवर्क के बल पर बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए जाना जाता है।
फिरोजपुर और अमृतसर में भारी नाकाबंदी
ऐहतियातन पंजाब पुलिस ने हर जिले में पुलिस को नाकाबंदी करने और सर्च अभियान चलाने के निर्देश दे दिए है। खासकर फिराजपुर जिला में जबरदस्त नाकाबंदी कर दी है और शहर में आने जाने वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आपको बता दें कि मंगलवार देर रात चार संदिग्ध लोगों ने पंजाब के बॉर्डर से एक इनोवा कार को गन प्वॉइंट पर अगवा कर लिया था। इसके बाद से कार का कोई पता नहीं चल सका है।