scriptKarnataka पीएससी पेपर लीक : एक और आरोपी शिवलिंग पाटिल गिरफ्तार | Karnataka PSC paper leaked: another accused Shivling Patil arrested | Patrika News
क्राइम

Karnataka पीएससी पेपर लीक : एक और आरोपी शिवलिंग पाटिल गिरफ्तार

कर्नाटक पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया।
कोचिंग सेंटर चलाता था शिवलिंग पाटिल।

 

नई दिल्लीFeb 17, 2021 / 08:17 am

Dhirendra

kpsc.png

  बेंगलूरु ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।

नई दिल्ली। कर्नाटक लोक सेवा आयोग पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में कर्नाटक पुलिस को सफलता मिली है। बेंगलूरु के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप पाटिल ने कहा है कि कर्नाटक लोक सेवा आयोग के प्रश्न पत्र लीक मामले में आरोपी शिवलिंग पाटिल को बेलागावी से गिरफ्तार किया गया है। शिवलिंग एक कोचिंग सेंटर चलाता था। यह कोचिंग सेंटर एक साल पहले बंद हो गया था।
https://twitter.com/ANI/status/1361854624085413889?ref_src=twsrc%5Etfw
20 दिन पहले बसवराज की हुई थी गिरफ्तारी

इससे पहले 28 जनवरी कर्नाटक लोक सेवा आयोग प्रथम श्रेणी के सहायक प्रश्न पत्र लीक मामले में एक और व्यक्ति को उसकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था। उक्त व्यक्ति की पहचान बसवराज के रूप में हुई थी। बसवराज केपीएससी के लेखा अनुभाग में कार्यरत था। बसवराज रमेश का रूममेट है। वह मामले में शामिल है और प्रश्नपत्र भी मिला है।
पेपर लीक केस में 26 जनवरी को पुलिस ने केपीएससी के दो कर्मचारियों बेलगाम जिले से स्टेनोग्राफर सना बेदी, और बागलकोट जिले के रमेश हेराकाल को गिरफ्तार किया थां जिन्होंने द्वितीय श्रेणी के सहायक के रूप में काम किया था।
पुलिस ने कहा कि सना बेदी की पहुंच प्रश्न पत्रों तक थी और उसने इसे रमेश को लीक कर दिया, जिसने आगे आरोपी चंद्रू और अन्य को दिया।

Home / Crime / Karnataka पीएससी पेपर लीक : एक और आरोपी शिवलिंग पाटिल गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो