scriptमहाराष्ट्र: मिनी बस नदी में गिरने से 7 लोगों की मौत, 20 घायल | Maharashtra: Mini bus fell into river, 7 people died | Patrika News
क्राइम

महाराष्ट्र: मिनी बस नदी में गिरने से 7 लोगों की मौत, 20 घायल

धुले उस्मानाबाद राजमार्ग पर शनिवार को हुआ हादसा।
मारे गए सभी व्यक्ति मध्य प्रदेश के मजदूर बताए गए।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती।

maharashtra mini bus accident dhule
मुंबई। महाराष्ट्र के धुले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक निजी मिनी बस अनियंत्रित होकर बोरी नदी में गिर गई, जिससे उसमें सवार करीब सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए।
धुले तालुका पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दिलीप वी गनगुर्दे ने कहा कि यह घटना शनिवार भोर की है, जब 26 लोगों को ले जा रही मिनी बस पुल से नीचे नदी में गिर गई।
गनगुर्दे ने कहा, “सभी पीड़ित मजदूर हैं, जो मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधा स्थित धौलीगीरि निवासी हैं। हम मजदूरों के दो ठेकेदारों की तलाश कर रहे हैं, जिनके नाम किरण कावडे और सुजीत ताम्बरे हैं। दोनों फरार हैं।”
https://twitter.com/ANI/status/1200627867626786816?ref_src=twsrc%5Etfw
यह घटना धुले उस्मानाबाद राजमार्ग पर घटित हुई। सभी मजदूर उस्मानाबाद में अपने कार्यस्थल पर जा रहे थे। दुर्घटना की आवाज सुनकर वहां पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

मारे गए लोगों की पहचान रितेश एल आर्य (6 महीने), रवीना एल आर्य (5), मीताराम एल आर्य (23), लालसिंग ए. पावरा (20), जिन्याबाई ए पावरा (13), करन एस बरेला (3) और हरम एस बरेला (5) के तौर पर हुई है।
गनगुर्दे ने आगे बताया कि घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और गंभीर रूप से घायल लोगों को धुले सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Home / Crime / महाराष्ट्र: मिनी बस नदी में गिरने से 7 लोगों की मौत, 20 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो