27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्रः गुप्त खजाने को ढूंढ़ने में किया काला जादू, फिर चढ़ाई दो साल के मासूम की बलि

महाराष्ट्र के खंड़ाला इलाके में गुप्त खजाने को पाने की कोशिश में काला जादू करने वाले कुछ व्यक्तियों ने दो वर्षीय एक मासूम बच्चे की बलि चढ़ा दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 31 Aug 2018, 11:26 AM IST

काला जादू

महाराष्ट्रः काला जादू से कर रहे थे गुप्त खजाने की खोज, फिर चढ़ाई दो साल के मासूम की बलि

मुंबई। आज भी दुनिया भर के तमाम मुल्कों में तंत्र-मंत्र, काला जादू और जादू-टोना किया जाता है। तकनीकी और विज्ञान की इतनी तरक्की होने के बावजूद अभी भी लोग अंधविश्वास के मायाजाल ने बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र के जिला चंद्रपुर स्थित ब्रह्मपुरी तहसील का है। इसके खंड़ाला इलाके में गुप्त खजाने को पाने की कोशिश में काला जादू करने वाले कुछ व्यक्तियों ने दो वर्षीय एक मासूम बच्चे की बलि चढ़ा दी। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अगले महीने देश में आएगी यौन अपराधियों की रजिस्ट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खंड़ाला इलाके में अशोक मेश्राम नामक एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। उसके दो बेटे हैं। इनमें बड़े का नाम हर्षल (4) और छोटे का युग (2) है। बीते 22 अगस्त को युग और हर्षल अपने घर के पास खेल रहे थे। कुछ देर बाद हर्षल तो वापसस घर पहुंच गया लेकिन युग नहीं आया। जब युग को नहीं आए कुछ देर हो गई तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी ढूंढ़ने के बाद भी जब युग नहीं मिला तो पिता अशोक मेश्राम ने ब्रह्मपुरी थाने में मामला दर्ज करवाया।

इसके बाद ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने जांच शुरू की और तीन टीमें गठित कर इन्हें युग की तलाश में लगाया। जांच के दौरान पुलिस को सूत्रों से पता चला अशोक के दो पड़ोसी हैं, जिनका नाम सुनील और प्रमोद बनकर है। यह दोनों काला जादू और तंत्र-मंत्र करते हैं। पुलिस को इन दोनों पर कुछ शक हुआ और इनकी जासूसी की जाने लगी।

दिल्लीः राखी बंधवाकर घर वापस जाते भाई का टकराया कंधा, पीट-पीटकर मार डाला

इसके बाद बुधवार शाम पुलिस को प्रमोद बनकर के घर के पीछे पड़े कचरे के ढेर में लापता युग का शव बरामद हुआ। युग के माथे पर लगे निशान से पता चल रहा था कि जैसे किसी ने पूजा करने के बाद टीका लगाया हो। शव बरामद होते ही पुलिस ने तेज कार्रवाई शुरू कर दी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सुनील और प्रमोद बनकर को गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पुलिस पूछताछ में दोनों ने छिपे खजाने को पाने के लिए बच्चे की बलि देने की बात स्वीकार कर ली। वारदात में शामिल दो अन्य लोग फरार है और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, अंधविश्वास संबंधित कानून समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।