27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्लीः राखी बंधवाकर घर वापस जाते भाई का टकराया कंधा, पीट-पीटकर मार डाला

रक्षाबंधन पर अपनी बहन से राखी बंधवाकर वापस लौट रहे भाई का कंधा एक अन्य युवक से टकराना जान का सौदा बन गया। हालांकि घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 27 Aug 2018, 3:20 PM IST

crimen case

ससुर ने नौकर के साथ मिल कर बहू को मौत के घाट उतारा

नई दिल्ली। यूं तो राजधानी दिल्ली में अक्सर रोड रेज की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन कभी सोचा है कि पैदल चलते दो व्यक्तियों के बीच रोडरेज हो गई हो। यह घटना है बाहरी दिल्ली कि जहां पर रविवार को रक्षाबंधन पर अपनी बहन से राखी बंधवाकर वापस लौट रहे भाई का कंधा एक अन्य युवक से टकराना जान का सौदा बन गया। हालांकि घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

ड्रिंक एंड ड्राइव रोकने के लिए बिहार की बिटिया ने सरकार को दी बेहद सस्ती 'मशीन'

यह घटना बाहरी दिल्ली स्थित नांगलोई में घटी। यहां कैंप नंबर 2 में रहने वाले 27 वर्षीय जीतू नामक एक युवक ने रविवार को रक्षाबंधन पर अपनी बहन से राखी बंधवाई। घर में खुशियों का माहौल बना हुआ था। लेकिन इस बीच जीतू को अपने किसी दोस्त से मिलने जाना था, इसलिए वो घर में बताकर बाहर निकल गया।

रास्ते में दोस्त से मिलने जा रहे जीतू का कंधा किसी अंजान व्यक्ति से टकरा गया। बस इतनी सी बात ने तूल पकड़ लिया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों युवकों में हाथापाई होने लगी। दूसरा व्यक्ति जीतू को वहां से घसीटकर सामने बने एक पार्क में ले गया। यहां पर उसने जीतू की लात-घूसों से जमकर पिटाई की। इतने में भी जब उस व्यक्ति का मन नहीं भरा तो वो मार खाकर जमीन पर पड़े जीतू के पेट पर अपने घुटनों के बल कई बार कूदा। इतनी पिटाई और पेट पर कूदने से जीतू अधमरा सा हो गया।

घटना की सबसे हैरान करने वाली बात यह है की मारपीट के दौरान वहां लोगों की भीड़ केवल तमाशबीन बनी रही। किसी ने भी आगे बढ़कर लड़ाई बंद करवाने या जीतू को बचाने की कोशिश नहीं की। इस बीच वहां अपनी स्कूटी से गुजर रहे एक व्यक्ति ने आगे बढ़कर जीतू को उस व्यक्ति के चंगुल से छुड़वाया और उसे अस्पताल पहुंचाया।

बलात्कार के दोषी राम रहीम का रोहतक जेल में 20 किलो घटा वजन और मजदूरी में मिले 6 हजार

हालांकि अस्पताल पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी और जीतू ने दम तोड़ दिया था। जीतू एक फैक्ट्री में काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही आननफानन में पुलिस ने जांच शुरू की और 28 वर्षीय आरोपी दीपक (गोल्ड उर्फ नटबोल्ट) को हिरासत में ले लिया। दीपक भी वहीं रहता है और आपराधिक मामलों में संलिप्त रहता है।

नांगलोई पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि जीतू के शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया गया।