26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में घुस आया 55 साल का बूढ़ा, फिर अकेली देख नाबालिग लड़की के साथ किया ऐसा काम कि…

एक 55 साल का बूढ़ा ने नाबालिग के साथ ऐसा घिनौना काम किया कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 27 Aug 2018, 1:18 PM IST

rape

घर में घुस आया 55 साल का बूढ़ा, फिर अकेली देख नाबालिग लड़की के साथ किया ऐसा काम कि...

नई दिल्ली। हरियाणा के अंबाला में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ५५ साल का बुजुर्ग ने नाबालिग के साथ ऐसा घिनौना काम किया, जिसे सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने नाबालिग लड़की घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप करने की कोशिश की और जब अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया तो उसके साथ यह कांड कर दिया।

यह है पूरा मामला...

जानकारी के मुताबिक, ५५ साल का सुखबीर नामक शख्स ने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि मासूम के परिजन काम से बाहर गए थे और वो घर में अकेली थी। इसी बीच मौका पाकर सुखबीर मासूम के घर में घुस गया। घुसते ही आरोपी ने लड़की को पीछे से पकड़ लिया और उसका मुंह दबा दिया। फिर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। लड़की ने विरोध करना शुरू किया। लेकिन, वो उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। लड़की घबरा गई और जोर से चिल्लाने लगी, तो बूढ़े ने उसके मुंह में दांत काट लिया। दांत काटते ही लड़की का गाल खून से लहूलुहान हो गया और वो रोते हुए वो जोर से चिल्लाने लगी। लड़की के चिल्लाते ही सुखबीर वहां से भाग गया।

पुलिस नहीं दर्ज कर रही थी एफआईआर

ठीक कुछ समय बात किशोरी की मां खेत से चारा लेकर वापस आ गई। उसने बच्ची की चीखें सुनी तो वह अंदर पहुंची। उसे देखकर आरोपी सुखबीर भाग गया। बच्ची ने इस बारे में अपनी मां को बताया। इसके बाद 1091 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को थाने ले गई। हालांकि, थाने में काफी देर तक पुलिस ने उनसे पूछताछ की , लेकिन एफाआईआर नहीं की। कुछ देर बाद बाल संगठन के कुछ सदस्य भी पहुंच गए। उसके बाद मामला एसएचओ तक पहुंचा। एसएचओ ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी और दोषी को जल्दी से जल्द गिरफ्तार करेगी। फिलहाल, इस घटना के बाद पीड़ित मासूम दहशत में है।