
घटना के बाद जांच करती एफएसएल टीम फाइल फोटो
Dholpur, बाड़ी. कंचनपुर थाना क्षेत्र के पुरा सिकरौंदा गांव में गत 21 अक्टूबर को हुए दो बच्चे और चाचा की संदिग्धावस्था में मौत के मामले का सोमवार शाम पुलिस खुलासा कर दिया। दोनों भतीजों की उसके चाचा ने ही पारिवारिक आपसी विवाद के चलते गला घोंट हत्या कर दी और फिर खुद ने ही पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। एएसपी वैभव शर्मा ने बताया कि चाचा ने ही दोनों की गला घोंट हत्या कर दी थी और फिर घबरा कर खुदकुशी कर ली। बता दें परिवार और ग्रामीण हत्याकांड का खुलासा करने को लेकर लगातार दवाब बना रहे थे।
एसपी विकास सागवान ने बताया कि 21 अक्टूबर को कंचनपुर थाना क्षेत्र के पुरा सिकरौंदा गांव में दो बच्चो सहित एक 25 वर्षीय युवक का शव खेत के पास मिला था। घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उक्त प्रकरण की जांच करते हुए पुलिस ने घटना का 5 में दिन खुलासा कर दिया है। बताया कि विष्णु कुशवाहा पुत्र सितौली कुशवाहा ही दोनों मासूम बच्चे सनी और मानस की हत्या की थी। इसकी वजह पारिवारिक विवाद और विष्णु की भाभी और भाई से लगातार अनबन होना बताया जा रहा है।
हत्याकांड से पहले बच्चों को कराया नाश्ता और घुमाया...
एसपी ने बताया कि गत 20 अक्टूबर को सुबह 9 बजे विष्णु बाइक से अपनी बहन जो बसेड़ी के आक पुरा रहती है। उसके पास मिलने था। उसके साथ में उसकी मां और दोनों मासूम बच्चे भी साथ थे। मां तो अपनी बेटी के पास वही रुक गई। बाद में दोनों मासूम बच्चों को लेकर विष्णु अपने गांव चला आया और दिनभर उन्हें इधर-उधर घुमाता रहा। शाम को कुछ नाश्ता और शराब की बोतल लेकर वह गांव के खेतों पर पहुंचा, जहां दोनों बच्चों को उसने नाश्ता कराया और खुद शराब का सेवन किया। बाद में शराब के नशे में विष्णु ने 8 वर्षीय सनी और 6 वर्षीय मानस पुत्र संतोष कुशवाहा की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में कुछ दूरी पर जाकर खुद ने एक प्लास्टिक की रस्सी से अपने आप को पेड़ पर लटका लिया और सुसाइड कर ली।
पारिवारिक विवाद और भी कुछ...
पुलिस घटना की वजह पारिवारिक विवाद और दोनों भाइयों में अनबन होना बता रही है। लेकिन वजह और भी है, जिस पर पुलिस पर कहने से बच रही है। एक अधिकारी ने कहा कि यह एक परिवार का मामला है, जिसमें कुछ अन्य वजह भी रहती हैं। पूछताछ में हत्याकांड की वजह आपसी पारिवारिक गृह ही रहा है। एसएचओ हरेन्द्र गुर्जर ने बताया कि आपसी विवाद की ही मासूम बच्चों की हत्या की वजह बनी, फिर विष्णु ने भी खुदकुशी कर ली।
Updated on:
26 Oct 2026, 7:13 PM IST
Published on:
26 Oct 2026, 7:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.