25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur : हवालात की खिड़की तोड़ भाग निकला शातिर तस्कर, जिलेभर में अलर्ट, 2 पुलिसकर्मी किए निलम्बित

Dholpur : धौलपुर-राजाखेड़ा स्टेट हाइवे स्थित दिहौली पुलिस थाने से शनिवार-रविवार रात मादक पदार्थ की सप्लाई के आरोप में पकड़ा तस्कर टी. श्रीनिवास (45 वर्ष) निवासी ईस्ट गोदावरी जिला राजमंडरई (आंध्र प्रदेश) भाग निकला। उधर, जिलेभर में अलर्ट कर भागे तस्कर की तलाश शुरू की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 25 Oct 2026, 7:15 PM IST

dholpur accused escaped breaking lockup window alert 2 policemen suspended

Dholpur : राजाखेड़ा. आरोपित तस्कर श्रीनिवास। फोटो पत्रिका

Dholpur : राजाखेड़ा (धौलपुर). धौलपुर-राजाखेड़ा स्टेट हाइवे स्थित दिहौली पुलिस थाने से शनिवार-रविवार रात मादक पदार्थ की सप्लाई के आरोप में पकड़ा तस्कर टी. श्रीनिवास (45 वर्ष) निवासी ईस्ट गोदावरी जिला राजमंडरई (आंध्र प्रदेश) भाग निकला। तस्कर मुख्य गेट के पास हवालात में बंद था, रात में लोहे की खिड़की तोड़ कर फरार हो गया। आरोपित टी.श्रीनिवास के थाने से भागने की खबर पुलिस को रविवार सुबह करीब 6 बजे मालूम हुई, जिस पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

उधर, जिलेभर में अलर्ट कर भागे तस्कर की तलाश शुरू की लेकिन आरोपित का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। उधर, घटनाक्रम को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने थाने गेट पर ड्यूटी संतरी और एक अन्य पुलिसकर्मी को निलम्बित किया है। वहीं, घटना को लेकर थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विशेष बात ये थी कि गेट पर तैनात संतरी को तस्कर के खिड़की तोड़ने और भागने तक की भनक तक नहीं लग पाई।

गौरतलब रहे कि मनियां थाना पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व एनएच 44 पर जांच के दौरान एमपी की तरफ से आ रही कार से 261 किलो गांजा जब्त कर सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। तस्कर गांजे की दौसा में सप्लाई करने जा रहे थे।

एक जेसी, दूसरा था पीसी पर

आंध्रप्रदेश निवासी तस्कर अमर चैतन्य और श्रीनिवास को मनियां पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान आरोपितों को दिहौली थाने भेज दिया। जिसमें अमर चेतन्य न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। जबकि उसके साथी श्रीनिवास को पुलिस ने 2 दिन के रिमांड पर ले रखा था। आरोपित से दौसा में गांजे की सप्लाई लेने वालों को लेकर पूछताछ चल रही थी। सूत्रों के अनुसार शनिवार-रविवार रात करीब 3 से सुबह 6 बजे तक बीच तस्कर श्रीनिवास कमरे की लोहे की खिड़की को तोड़ कर भाग गया। एसपी ने ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले दो पुलिस कर्मी विष्णु और जोगेश को निलम्बित किया है।

आरोपित की तलाश जारी, एफआइआर दर्ज

दिहौली थाने से गत दिनों पकड़ा तस्कर रात में खिड़की तोड़कर भाग गया। आरोपित की तलाश जारी है। ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर संतरी समेत कांस्टेबलों को निलम्बित किया है और तस्कर के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। आरोपित रिमांड पर चल रहा था जबकि उसका साथी पहले ही जेसी हो चुका है।
विकास सांगवान, एसपी धौलपुर