
स्टेशन रोड़ स्थित होटल पर सील लगाता परिषद का कार्मिक
धौलपुर. शहर में रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल और मैरिज होम पर चल रहे यूडी टैक्स बकाया को लेकर गुरुवार को नगर परिषद प्रशासन ने पुलिस जाब्ते के साथ कार्रवाई कर होटल समेत मैरिज होम को सीज कर दिया। कार्रवाई का होटल संचालन ने विरोध जताया और यूडी टैक्स गलत तरीके से तय करने का आरोप लगाया। हालांकि, परिषद प्रशासन का कहना है कि यूडी टैक्स जिन पर बकाया चल रहा है, उन्हें लगातार नोटिस भी दिए गए हैं। आगे जल्द अन्य बकायादारों पर भी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब रहे कि परिषद प्रशासन ने गत दिनों करीब दो दर्जन संस्थानों को नोटिस जारी किए थे।
स्टेशन रोड पर पुरानी भारती टॉकीज वाले मोड पर होटल कमल और बगल से ही मैरिज होम है। नगर परिषद प्रशासन का कहना है कि उक्त प्रॉपर्टी पर करीब 14.77 लाख रुपए यूडी टैक्स बकाया चल रहा था, जिस पर नोटिस पूर्व में दे रखा है। इन्हें यूडी टैक्स जमा कराने के लिए वक्त दिया गया लेकिन अधिक टैक्स और गलत तरीके से गणना करने बताया। नगर परिषद टीम ने गुरुवार को निहालगंज थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कार्रवाई की और होटल और मैरिज होम को सीज कर दिया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। इस दौरान जेईएन दीपक गोयल, एसएचओ नीरज शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
लाखों का यूडी टैक्स बकाया, वसूली से सुधरेगी माली हालत
शहर में नगर परिषद का लाखों रुपए का यूडी टैक्स बकाया चल रहा है। इसमें मुख्यतय मैरिज होम संचालक, रेस्टारेंट, होटल, व्यावसायिक इमारतें समेत अन्य शामिल हैं। आरआई जैन ने बताया कि जिन पर भारी भरकम बकाया है, उन सभी की फाइल तैयार है, जल्द उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि व्यावसायिक गतिविधि हो रही हैं और सरकार का यूडी टैक्स पुराने समय से बकाया है। जिन्होंने अधिक बताया था, सरकार के नियमों से अवगत कराया जा चुका है। अगर इसी तरह रहा तो फिर एक्शन लिया जाएगा। नगर परिषद ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 58 लाख यूडी टैक्स जमा किया था। इसमें तरह साल 2025 में करीब 20 लाख रुपए और कुछ समय पहले तक इस साल अगस्त तक करीब 10 लाख रुपए यूडी टैक्स जमा हो चुका है।
फैक्ट्री पर 1 करोड़, आवासीय कॉलोनी पर भी लाखों रुपए बकाया
सूत्रों के अनुसार एक फैक्ट्री पर नगर परिषद प्रशासन के करीब एक करोड़ रुपए बकाया बताया जा रहा है। हालांकि, इस पर अभी वार्ता चल रही है। वहीं, एक आवासीय कॉलोनी पर करीब 20 लाख रुपए से अधिक यूडी टैक्स बकाया है। इसी तरह एक मैरिज होम समेत अन्य भी पर लाखों का टैक्स बकाया है। राजस्व अधिकारी ने बताया कि जिन पर बड़ा बकाया शेष है, जल्द उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद स्वायत्त शासन संस्था है और वह टैक्स वसूलने के साथ बोर्ड में प्रस्ताव लेकर और सरकार की स्वीकृति के बाद कर का प्रावधान कर सकती है। वर्तमान में नगर परिषद की पहले से ही माली हालत बनी हुई है।
- यूडी टैक्स बकाया चल रहा था, जिस पर होटल व मैरिज होम को सीज किया है। शहर में जिन अन्य भारी भरकम बकायादारों ने यूडी टैक्स जमा नहीं कराया है, उन पर भी जल्द एक्शन लिया जाएगा। जिन पर बकाया है, वह यूडी टैक्स जमा कराएं।
- रजत जैन, राजस्व अधिकारी, नगर परिषद धौलपुर
Updated on:
22 Oct 2026, 7:23 PM IST
Published on:
22 Oct 2026, 7:23 PM IST
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.